इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भाजपा-संघ पर कथित अपमानजनक बयान मामले में खरगे की ओर से दलीलें पेश, 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई सिख विरोधी दंगा : जगदीश टाइटलर के खिलाफ गवाह से आंशिक जिरह, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में गुजरात सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस पैक्ड फूड में ज्यादा चीनी-नमक और वसा का मामला, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, छठी कक्षा के बच्चों को भी मिले इस साल छूट टीएमसी के चुनाव चिन्ह विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने समय सीमा तय की सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर पिटाई मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत रद्द की बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय ने संभाला कार्यकारी सभापति का पद ‘प्रहार’ को थाना स्तर तक पहुंचाएं, अगले 10 साल के लिए मजबूत आतंकवाद-रोधी तंत्र बनाएं : शाह युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति' में अमेरिका सहित कई अन्य देशों के विमानों ने किया हवाई प्रदर्शन यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 300 जेन जी-जेन अल्फा के बीच हुआ कला-संस्कृति का ‘मुकाबला\', दिखा रोमांच नितिन नवीन ने की ‘विकसित बंगाल’ की बात, शुभेंदु अधिकारी ने की आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी घोषणाएं भाषाई विविधता कमजोरी नहीं, देश की सबसे बड़ी ताकत और सांस्कृतिक पूंजी हैः अमित शाह हर्ष संघवी ने एलावेलिन वलारिवन को 1.33 करोड़ रुपये के खेल प्रतिभा पुरस्कार से किया सम्मानित फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत,फिल्म निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टुडियो सहित कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी उत्तरकाशी में रेस्क्यू अभियान जारी, कालिंदी पास और ऑडिन कोल से 40 ट्रैकर्स सुरक्षित निकाले (अपडेट) कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में स्कॉर्पियो नदी में गिरी, पांच लोगों की मौत, सात घायल कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने

डिवाइडर से टकराई कार, मां-बेटे की मौत व दो घायल

14 Feb 2026



फिरोजाबाद, 14 फ़रवरी (हि.स.)। थाना अरांव क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि महिला के पति सहित दो लोग घायल है। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।


थाना अरांव क्षेत्र के हाइवे पर शनिवार को उस समय चीख पुकार मच गई। जब एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर एक डिवाइडर से टकराने के बाद टायर फटने से सड़क पर पलट गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए तत्काल कार सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने हादसे में कार सवार गर्भवती महिला प्रियंका (24) और उसके बेटे आर्यन यादव (01) को मृत घोषित कर शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों वरुण और मोना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने वरुण की हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया है। मृतक व घायल जनपद मैनपुरी के भावतपुर चौराहा के रहने वाले हैं। यह लोग सिरसागंज के नगला राधे में एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। वहां से वह शनिवार को वापस घर लौट रहे थे।


इस सम्बन्ध में सीओ सिरसागंज अनिमेश कुमार का कहना है कि एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर टायर फटने से पलटी है। जिसमें एक महिला व बच्चे की मौत हुई है। दो लोग घायल है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest News