इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के उपस्थित नहीं होने से टली सुनवाई राशिफल : 05 नवंबर, 2026 पंचांग : 05 नवंबर, 2026 दिल्लीः ट्रांस-यमुना बोर्ड की बैठक में 1090 नए विकास प्रस्तावों पर विचार, 110 करोड़ जारी पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश सड़क हादसे में मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को निकाला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मिली सहमति नौ वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट का दावा पत्रकार की पत्नी के इलाज का खर्च देने से सरकार नहीं कर सकती इनकार बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी सुपौलः सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड मेरठ : एशिया की रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई ‘खेलो भारत’ क्विज, 20 नवंबर तक चलेगी रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक नेपाल आये भारतीय विदेश सचिव ने की द्विपक्षीय वार्ता, पीएम बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण के एजेंडे पर हुई चर्चा मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति
दिव्यांग अभ्यर्थी को तीन सेकंड की देरी पर नियुक्ति से नहीं कर सकते वंचित : हाई कोर्ट

दिव्यांग अभ्यर्थी को तीन सेकंड की देरी पर नियुक्ति से नहीं कर सकते वंचित : हाई कोर्ट

04 Nov 2026

-8 सप्ताह में नियुक्ति पत्र देने का दिया आदेश


रांची, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। झारखंड उच्च न्यायालय ने दुमका चौकीदार नियुक्ति मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि महज तीन सेकंड की देरी के आधार पर किसी दिव्यांग अभ्यर्थी को नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने दिव्यांग अभ्यर्थी को नियुक्ति का हकदार मानते हुए संबंधित अधिकारियों को आठ सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया है।


मामला विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत चौकीदार के 328 पदों पर नियुक्ति से जुड़ा है। याचिकाकर्ता दिव्यांग श्रेणी की अभ्यर्थी थी और लिखित परीक्षा में सफल हुई थी। हालांकि, शारीरिक परीक्षा के दौरान उसे सामान्य अभ्यर्थियों के साथ दौड़ में शामिल किया गया और कोई अतिरिक्त समय या विशेष सुविधा नहीं दी गई।


याचिकाकर्ता ने दौड़ 10 मिनट 3 सेकंड में पूरी की थी। लेकिन निर्धारित समय से महज तीन सेकंड अधिक लगने के कारण उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शुभम मिश्रा ने अदालत में दलील दी कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा 2(वाई) और धारा 20 के तहत दिव्यांग अभ्यर्थियों को उचित सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की वैधानिक जिम्मेदारी है।


उन्होंने अपनी दलील के समर्थन में उच्चतम न्यायालय के विकास कुमार बनाम यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन मामले में दिए गए फैसले का भी हवाला दिया। वहीं, राज्य सरकार की ओर से अदालत में कहा गया कि नियुक्ति प्रक्रिया के नियमों में अतिरिक्त समय देने का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि, उच्च न्यायालय ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने स्पष्ट किया कि कोई नियम या सरकारी अधिसूचना संसद द्वारा बनाए गए कानून के प्रावधानों के विपरीत नहीं हो सकती।


अदालत ने माना कि दिव्यांग अभ्यर्थी को उचित सुविधा से वंचित करना कानून के अनुरूप नहीं है। सुनवाई के दौरान अदालत ने इस तथ्य पर भी गौर किया कि दुमका में दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षित 13 पदों में से 11 पद रिक्त हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता को चौकीदार पद पर नियुक्ति का हकदार घोषित किया और संबंधित अधिकारियों को आठ सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश दिया।

Latest News