इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के उपस्थित नहीं होने से टली सुनवाई राशिफल : 05 नवंबर, 2026 पंचांग : 05 नवंबर, 2026 दिल्लीः ट्रांस-यमुना बोर्ड की बैठक में 1090 नए विकास प्रस्तावों पर विचार, 110 करोड़ जारी पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश सड़क हादसे में मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को निकाला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मिली सहमति नौ वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट का दावा पत्रकार की पत्नी के इलाज का खर्च देने से सरकार नहीं कर सकती इनकार बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी सुपौलः सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड मेरठ : एशिया की रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई ‘खेलो भारत’ क्विज, 20 नवंबर तक चलेगी रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक नेपाल आये भारतीय विदेश सचिव ने की द्विपक्षीय वार्ता, पीएम बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण के एजेंडे पर हुई चर्चा मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति
दो से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोक खत्म होनी चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

दो से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोक खत्म होनी चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

04 Nov 2026


नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। उच्चतम न्यायालय ने आज एक ऐतिहासिक टिप्पणी में कहा कि दो से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोकने या दंडित करने वाले कानूनों की प्रासंगिकता अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली बेंच ने स्पष्ट किया कि पिछले कुछ दशकों में आए जनसांख्यिकीय बदलावों के कारण अत्यधिक जनसंख्या का पुराना डर अब खत्म हो चुका है, जो ऐसे कानूनों का मुख्य आधार था।


अदालत ने महाराष्ट्र के ककोडा ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच मंगला भीमराव की अयोग्यता को रद्द कर दिया, जिन्हें तीसरा बच्चा होने पर महाराष्ट्र ग्राम पंचायत अधिनियम, 1959 के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया था। अदालत ने रेखांकित किया कि साल 2003 में जब 'जावेद बनाम हरियाणा राज्य' मामले में दो बच्चों की नीति को सही ठहराया गया था, तब देश की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 3.0 थी, जो अब घटकर 1.9 हो चुकी है। यह जनसंख्या प्रतिस्थापन दर (2.1) से भी कम है, जिसका अर्थ है कि देश की जनसंख्या वृद्धि अब पूरी तरह नियंत्रण में है।


अदालत ने चेतावनी दी कि यदि इन कानूनों को नहीं बदला गया, तो भारत को भविष्य में बूढ़ी होती आबादी और कामकाजी युवाओं की कमी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अदालत के अनुसार ऐसे कानून नागरिकों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित करते हैं और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले प्रजनन स्वायत्तता के अधिकार का उल्लंघन हैं।


इस नीति की वैधता और 2003 के पुराने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए सुप्रीम अदालत ने अब इस मामले को एक बड़ी बेंच के पास भेज दिया है।


Latest News