इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के उपस्थित नहीं होने से टली सुनवाई राशिफल : 05 नवंबर, 2026 पंचांग : 05 नवंबर, 2026 दिल्लीः ट्रांस-यमुना बोर्ड की बैठक में 1090 नए विकास प्रस्तावों पर विचार, 110 करोड़ जारी पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश सड़क हादसे में मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को निकाला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मिली सहमति नौ वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट का दावा पत्रकार की पत्नी के इलाज का खर्च देने से सरकार नहीं कर सकती इनकार बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी सुपौलः सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड मेरठ : एशिया की रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई ‘खेलो भारत’ क्विज, 20 नवंबर तक चलेगी रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक नेपाल आये भारतीय विदेश सचिव ने की द्विपक्षीय वार्ता, पीएम बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण के एजेंडे पर हुई चर्चा मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति
एक्सट्रीम बार हत्याकांड: जांच में खामियों पर हाई कोर्ट ने रांची के एसएसपी से 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

एक्सट्रीम बार हत्याकांड: जांच में खामियों पर हाई कोर्ट ने रांची के एसएसपी से 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

04 Nov 2026

रांची, 04 नवंबर (एजेंसी)। रांची के एक्सट्रीम बार में डीजे संदीप प्रमाणिक की हत्या के मामले में दोषियों की आपराधिक अपील पर बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मामले में अदालत के निर्देश पर रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भी उपस्थित हुए। अदालत ने उनसे अनुसंधान में हुई कमियों को लेकर सवाल-जवाब किए।


सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मामले का अनुसंधान सही तरीके से नहीं किया गया है और कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों को रिकॉर्ड पर नहीं लाया गया है। अदालत ने एसएसपी को निर्देश दिया कि वे ट्रायल के दौरान प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के रिकॉर्ड का अध्ययन करें और अनुसंधान में हुई त्रुटियों की पहचान कर 30 नवंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।


अदालत ने रांची एसएसपी को अगली सुनवाई के दिन भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। इससे पहले सुनवाई के दौरान एसएसपी ने अदालत को बताया कि मामले के एक अनुसंधानकर्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दूसरे अनुसंधानकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


मामले में प्रतिवादी तुषार कांति दास की ओर से अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने पक्ष रखा, जबकि राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहित राय ने पैरवी की।


उल्लेखनीय है कि अपर न्यायायुक्त शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने इस मामले में अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 दोषियों को नौ-नौ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। सभी को गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया था।


सजा पाने वालों में अभिषेक सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरूदीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, अलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं।


क्या है मामला?


मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले संदीप प्रमाणिक की 26 मई, 2024 की देर रात रांची के एक्सट्रीम बार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि कुछ युवकों का बार के कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया और युवक वहां से चले गए।


आरोप है कि अभिषेक सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट का बदला लेने की योजना बनाई। इसके बाद वह सेल सिटी स्थित अपने किराये के घर से राइफल लेकर दोबारा बार पहुंचा और संदीप प्रमाणिक को गोली मार दी। गोली लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने बार और पार्किंग क्षेत्र में कई राउंड फायरिंग की और कार से फरार हो गया।


घटना के अगले दिन अहले सुबह रांची के एसएसपी और सिटी डीएसपी मौके पर पहुंचे और बार के कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें बार में हुआ विवाद और गोलीबारी की घटना कैद थी। फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।-------------

Latest News