इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार कौशांबी के बच्चों ने वीडियो वायरल कर डीएम से मांगी लाइट,10 घंटे में रोशन हुआ गांव एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में हारे, अब कांस्य के लिए होगी चुनौती क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश बलोचिस्तान में इमारत में विस्फोट, सेना के दो वाहनों पर हमला, पांच जवान मारे गए बांग्लादेश, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, सोफी मोलिन्यू होंगी कप्तान मप्र में मानसून की विदाई का काउंटडाउन, 3 अक्टूबर तक छंट जाएंगे बादल, आज 19 जिलों में बारिश के आसार एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में, निशा दहिया का सफर समाप्त इतिहास के पन्नों में 01 अक्टूबर : भाषा के आधार पर हुआ आंध्र प्रदेश राज्य का गठन एशियन खेल 2026: ज्योति, चिकिता, पृथिका ने रचा इतिहास, भारत ने जीता कंपाउंड तीरंदाजी का स्वर्ण अमेरिका में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर एशियन खेल 2026: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, स्वर्ण के लिए चीन से होगा मुकाबला अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया

बलोचिस्तान में इमारत में विस्फोट, सेना के दो वाहनों पर हमला, पांच जवान मारे गए

30 Sep 2026

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान, 30 सितंबर (एजेंसी)। बलोचिस्तान के नसीराबाद जिले में एक शैक्षणिक संस्थान की निर्माणाधीन इमारत को बम से उड़ा दिया गया । इसके अलावा कच्छी में सेना के दो वाहनों पर हुए हमले में पांच जवान मारे गए । बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने दावा किया है कि कलात और खुजदार में मुख्य हाइवे पर उसके लड़ाकों का नियंत्रण बरकरार है। पाकिस्तान की सेना सीधा मुकाबला करने से घबरा रही है।


द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने नुटल थाना क्षेत्र में बलोचिस्तान रेजिडेंशियल कॉलेज की बन रही बिल्डिंग को बम विस्फोट कर उड़ा दिया। विस्फोट के समय में बिल्डिंग के भीतर कोई नहीं था। यह 2018 से बन रही थी। धमाके के बाद पाकिस्तानी सेना और पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया।


इस बीच बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स के प्रवक्ता डस्टिन बलोच ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि मंगलवार सुबह लड़ाकों ने कच्छी इलाके के छेत्री इलाके के धादर और सनी रोड पर सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में पांच जवान मौके पर ही मारे गए और कई घायल हो गए।


बीएलएफ प्रवक्ता मेजर घोरम बलूच ने कहा कि 28/29 सितंबर की रात करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन की महिला कमांडरों ने क्वेटा-कराची हाइवे पर कलात के दश्त गोरान इलाके में रात 12 बजे नाकाबंदी कर गुजर रहे वाहनों की तलाशी ली। शाम पांच बजे नाकाबंदी हटा ली गई। पाकिस्तान की सेना ने इसका कोई विरोध नहीं किया। फ्रंट के लड़ाकों का कलात और खुजदार में मेन हाइवे पर नियंत्रण बरकरार है।

Latest News