इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार कौशांबी के बच्चों ने वीडियो वायरल कर डीएम से मांगी लाइट,10 घंटे में रोशन हुआ गांव एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में हारे, अब कांस्य के लिए होगी चुनौती क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश बलोचिस्तान में इमारत में विस्फोट, सेना के दो वाहनों पर हमला, पांच जवान मारे गए बांग्लादेश, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, सोफी मोलिन्यू होंगी कप्तान मप्र में मानसून की विदाई का काउंटडाउन, 3 अक्टूबर तक छंट जाएंगे बादल, आज 19 जिलों में बारिश के आसार एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में, निशा दहिया का सफर समाप्त इतिहास के पन्नों में 01 अक्टूबर : भाषा के आधार पर हुआ आंध्र प्रदेश राज्य का गठन एशियन खेल 2026: ज्योति, चिकिता, पृथिका ने रचा इतिहास, भारत ने जीता कंपाउंड तीरंदाजी का स्वर्ण अमेरिका में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर एशियन खेल 2026: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, स्वर्ण के लिए चीन से होगा मुकाबला अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश

30 Sep 2026

जयपुर, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला बदला रहा। बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद अचानक बादल छाए और तेज आंधी चली। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बौछारें भी हुईं। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिन में धूप निकलने से तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई।


पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के कई शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। बाड़मेर और जैसलमेर मंगलवार को प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। उदयपुर, बाड़मेर, सीकर, अजमेर और भीलवाड़ा में आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप रही, जिससे तापमान में वृद्धि हुई।


वहीं, पिछले दिनों हुई बारिश का असर सुबह और रात के मौसम में अब भी दिखाई दे रहा है। जयपुर, सीकर, चूरू सहित शेखावाटी क्षेत्र के कई जिलों में रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।


मंगलवार को उदयपुर में रात का तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस मापा गया।


मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होने के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहने, धूप निकलने और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में प्रतिचक्रवाती परिसंचरण बनने से तापमान में एक बार फिर वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है।

Latest News