इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार कौशांबी के बच्चों ने वीडियो वायरल कर डीएम से मांगी लाइट,10 घंटे में रोशन हुआ गांव एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में हारे, अब कांस्य के लिए होगी चुनौती क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश बलोचिस्तान में इमारत में विस्फोट, सेना के दो वाहनों पर हमला, पांच जवान मारे गए बांग्लादेश, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, सोफी मोलिन्यू होंगी कप्तान मप्र में मानसून की विदाई का काउंटडाउन, 3 अक्टूबर तक छंट जाएंगे बादल, आज 19 जिलों में बारिश के आसार एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में, निशा दहिया का सफर समाप्त इतिहास के पन्नों में 01 अक्टूबर : भाषा के आधार पर हुआ आंध्र प्रदेश राज्य का गठन एशियन खेल 2026: ज्योति, चिकिता, पृथिका ने रचा इतिहास, भारत ने जीता कंपाउंड तीरंदाजी का स्वर्ण अमेरिका में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर एशियन खेल 2026: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, स्वर्ण के लिए चीन से होगा मुकाबला अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन

30 Sep 2026

उज्जैन, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के हुई भस्म आरती में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह शामिल हुए। पहली बार भस्म आरती में पहुंचे रिंकू सिंह करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन करते रहे। इस दौरान वे हाथ जोड़कर भगवान का ध्यान और महाकाल का जाप करते नजर आए। आरती के बाद उन्होंने मंदिर की देहरी से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित किया।


रिंकू सिंह सुबह करीब 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। भस्म आरती की पूरी प्रक्रिया के दौरान वे नंदी हॉल में बैठे रहे। भस्म आरती में भगवान महाकाल के दर्शन कर वे काफी देर तक भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया। दर्शन के बाद रिंकू सिंह ने मीडिया से कहा कि “यहां आकर बहुत अच्छा लगा। बहुत अच्छे से दर्शन हुए। पहली बार भस्म आरती में शामिल हुआ। महाकाल जी के दर्शन कर धन्य हो गया।”


गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल


बुधवार को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में विशेष शृंगार किया गया। तड़के मंदिर के कपाट खुलने के बाद पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया।


पूजन के बाद बाबा महाकाल को भांग, चंदन और सिंदूर से गणेश स्वरूप प्रदान किया गया। भगवान को रजत आभूषणों से सजाया गया और शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाला, रुद्राक्ष की माला तथा सुगंधित पुष्पों की मालाएं अर्पित की गईं। इसके बाद फल, ड्रायफ्रूट और मिठाई का भोग लगाया गया।


भस्म अर्पण के बाद निराकार से साकार रूप में दर्शन


भस्म आरती की परंपरा के अनुसार भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाया गया और हरिओम का जल अर्पित किया गया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर भस्म अर्पित की गई। इसके बाद भगवान का विशेष अलंकरण किया गया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।


नंदी हॉल में गूंजते रहे जयकारे


बुधवार की भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नंदी हॉल से श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और जयकारे लगाए। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के दर्शन कर उनके कान में अपनी मनोकामनाएं भी कही और बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा।

Latest News