इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा से बाहर हुईं चिकिता, एक अंक से हारीं जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर हादसा, राष्ट्रपति के करीबी उद्योगपति विकनेल चिवायो समेत छह की मौत कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार

जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर हादसा, राष्ट्रपति के करीबी उद्योगपति विकनेल चिवायो समेत छह की मौत

01 Oct 2026

हरारे (जिम्बाब्वे), 01 अक्टूबर (एजेंसी)। जिम्बाब्वे के मरोनडेरा में बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। हेलिकॉप्टर में चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 43 वर्षीय उद्योगपति विकनेल चिवायो और उनकी पत्नी लूसी मुतेके भी शामिल हैं। चिवायो को राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा का करीबी माना जाता था।


जिम्बाब्वे के अखबार न्यूज डे की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा राजधानी हरारे से करीब 70 किलोमीटर पूर्व मरोनडेरा में गिरा। पुलिस को हादसे की जानकारी बुधवार शाम करीब पां बजे मिली। हादसा किस वजह से हुआ, यह अभी साफ नहीं है। विकनेल चिवायो इंट्राट्रेक जिम्बाब्वे के संस्थापक थे। यह कंपनी एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम करती थी। चिवायो ग्वांडा सोलर प्रोजेक्ट जैसे सरकारी ठेकों को लेकर भी चर्चा में रहे।


वे अपनी शानदार जीवनशैली और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी जाने जाते रहे हैं। चिवायो महंगी कारों और लग्जरी हेलीकॉप्टरों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। चिवायो दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन और इस्वातिनी के किंग मस्वाती तृतीय समेत कई बड़े नेताओं के करीबी रहे हैं। चिवायो पर जिम्बाब्वे और आसपास के देशों में सरकारी ठेकों और चुनावी फंडिंग से जुड़े आरोप लगे थे। उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था।

Latest News