इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा : योगी आदित्यनाथ

10 Feb 2026



बाराबंकी, 10 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार जो बोलती है, करके दिखाती है। यह जितना करती है, उतना ही बोलती है। योगी ने कहा कि जो लोग बाबरी ढांचे का सपना देख रहे हैं, उनको बता दूं कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा।


योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र में दुल्हदेपुर स्थित बाबा हरिशंकर दास की कुटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं। जब संकट आता है तब भागवान राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं। इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं।


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की वजह से अब आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बन रहा है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले यह बीमारु प्रदेश था। कब कहां लूट, हत्या हो जाएगी पता नहीं हाेता था। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थी और घर से बाहर गया व्यक्ति अगर शाम तक नहीं लौटता था तो घर वाले अनहोनी की आशंका से बार-बार फोन करके हालचाल लेते रहते थे।


कानून से खिलवाड़ करने वालों को आगाह करते हुए योगी ने कहा कि हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, यहां का कानून मानो, कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे। उन्होंने कहा कि जहां तक बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण की बात है तो यह कयामत तक नहीं होगा क्योंकि कयामत आने वाली नहीं है।


अयोध्या के राम मंदिर निर्माण की लंबी लड़ाई से लेकर भव्य मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए योगी कहा कि राम मंदिर बन गया है न। आज मंदिर अपने निर्धारित स्थान पर बन चुका है। गोला गोकर्णनाथ, लोधेश्वर मंदिर समेत कई मंदिराें के हाे रहे कॉरिडोर निर्माण का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने बाराबंकी की भूमि को पवित्र बताते हुए कहा कि यह साधु-संतों की भूमि है।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों के अलावा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इसके पहले दोपहर को मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर मंदिर के पास उतरा। यहां महंत बलरामदास ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कथा मंडप का उद्घाटन किया और रामार्चा यज्ञ में आहुतियां भी अर्पित की।

Latest News