इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मदुरै कार्तिगई दीपम विवाद में भाजपा और हिंदू संगठनों के 300 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 1447 अंक उछला राशिफल: 25 नवंबर 2026 पंचांग : 25 नवंबर, 2026 खेल पंचाट न्यायालय ने सेनेगल को घोषित किया अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवें स्थान पर पहुंची राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टर्की पक्षियों को दिया जीवनदान, व्हाइट हाउस की सालाना परंपरा निभाई बांग्लादेश में पुलिसकर्मियों की हत्या और थानों में आगजनी से हालात और बिगड़े इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव यूपी में सपा ने 5 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली में थाने के भीतर चाकूबाजी, पुलिसकर्मियों पर दो बार हमला; नौ घायल, आरोपी पर पुलिस की गोलीबारी नगांव लोकसभा उपचुनाव के नतीजे को कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा ने हाई कोर्ट में दी चुनौती उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, एक साथ जले कई मकान गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करेगा भाजपा-अकाली दल गठबंधन: नायब सिंह सैनी भाजपा-अकाली दल की फिर हुई साझेदारी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- पंजाब को मिलेगी नई दिशा देव दीपावली पर्व: मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट बिजनौर में गन्ने भरे ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मां-बेटी की मौत जौनपुरः बकरी के लिए पत्ती काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई किशोरी, 80 प्रतिशत झुलसी बिजनौर में स्नान के दौरान गंगा नदी में चार लाेग डूबे, किशाेरी काे बचाया, तीन लापता चंदौली:विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे विधायक बहराइच : सड़क पर अचानक सामने आए तेंदुए के दो शावक, बाइक सवार दंपती गिरकर घायल डिजिटल अरेस्ट कर मुंबई के बुजुर्ग दंपती से 5 लाख रुपये ठगने वाले दो आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार हल्दी की रस्म में चली गोली से महिला की मौत, आरोपित गिरफ्तार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: जापान ने मलेशिया को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की
मोदी को नेपाल आने का न्योता, भारतीय निवेशकों से नेपाल में निवेश की अपील

मोदी को नेपाल आने का न्योता, भारतीय निवेशकों से नेपाल में निवेश की अपील

23 Nov 2026

नई दिल्ली, 23 नवंबर (एजेंसी)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा है कि भारत और नेपाल के बीच हुए समझौतों और शुरू की गई परियोजनाओं का वास्तविक लाभ दोनों देशों के आम नागरिकों तक पहुंचना चाहिए। इन समझौतों का असर किसानों के खेतों में समृद्धि, युवाओं के हाथों में रोजगार और अवसर, विद्यार्थियों के सपनों में नई संभावनाओं तथा उद्यमियों को नए बाजार और निवेश के अवसरों के रूप में दिखाई देना चाहिए।


प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच संबंधों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत आधार पर मजबूत बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते हिमालय की तरह अटल और महासागर की तरह विशाल हैं।


प्रधानमंत्री शाह ने कहा कि नेपाल और भारत के संबंधों का मूल आधार आपसी सम्मान, अटूट विश्वास और निरंतर सद्भाव है। इस रिश्ते के केंद्र में दोनों देशों की जनता है। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और कठिन परिस्थितियों में नेपाल की सहायता करने के लिए भारत सरकार और भारतीय जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक और सार्थक चर्चा हुई। सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत बनाने तथा बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप आगे बढ़ाने पर दोनों पक्षों ने विचार-विमर्श किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौते किए गए तथा कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी हुआ।


शाह ने कहा कि इन उपलब्धियों के माध्यम से भारत-नेपाल संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। अब जरूरत इस स्थायी रिश्ते की मजबूत नींव पर भविष्य के लिए विकास और सहयोग के नए स्तंभ खड़े करने की है।


जलवायु परिवर्तन की चुनौती का उल्लेख करते हुए नेपाली प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमालय से निकलने वाले स्वच्छ जल के स्रोत इस क्षेत्र के करोड़ों लोगों को जीवन प्रदान करते हैं। हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदियां दोनों देशों के साझा भविष्य और नियति की याद दिलाती हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग को आवश्यक बताया।


प्रधानमंत्री शाह ने कहा कि नेपाल और भारत का संबंध भगवान श्रीराम और माता जानकी के पवित्र युग से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत रूप से जुड़ा हुआ है। इसी संबंध को और जीवंत बनाने की दिशा में दोनों देशों के बीच रेल सेवा की शुरुआत की गई है।


उन्होंने कहा कि पूर्वजों द्वारा स्थापित मजबूत ऐतिहासिक विरासत को आधार बनाकर आपसी विश्वास, सहयोग और साझा समृद्धि के जरिए दोनों देशों के संबंधों को नए युग के अनुरूप विकास साझेदारी में बदलना होगा। इससे दोनों देशों की युवा पीढ़ी के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे।


नेपाली प्रधानमंत्री ने साझा आर्थिक विकास में भागीदारी के लिए भारतीय निवेशकों का नेपाल में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में नेपाल में स्थापित होने वाले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में भारतीय विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए भी अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।


इसके साथ ही दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए भारत और नेपाल के विभिन्न शहरों के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार करने पर भी उन्होंने जोर दिया।


शाह ने बताया कि दोनों देशों के समृद्ध भविष्य के लिए सहयोग की रूपरेखा को संयुक्त विजन डॉक्यूमेंट (Joint Vision Document) और साझा उपलब्धियों को संयुक्त वक्तव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।


अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल भ्रमण का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने भारत की जनता को भी नेपाल आने का न्योता देते हुए मुक्तिनाथ, पशुपतिनाथ, जनकपुर स्थित माता जानकी, जीवित देवी कुमारी और भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी के दर्शन करने का आग्रह किया।


उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत की मित्रता ऐसी होनी चाहिए, जिसमें विश्वास हिमालय की तरह ऊंचा हो, सहयोग नदियों की तरह निरंतर बहता रहे और दोनों देशों की समृद्धि साझा आकाश के नीचे विकसित हो।