इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भाजपा-संघ पर कथित अपमानजनक बयान मामले में खरगे की ओर से दलीलें पेश, 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई सिख विरोधी दंगा : जगदीश टाइटलर के खिलाफ गवाह से आंशिक जिरह, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में गुजरात सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस पैक्ड फूड में ज्यादा चीनी-नमक और वसा का मामला, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, छठी कक्षा के बच्चों को भी मिले इस साल छूट टीएमसी के चुनाव चिन्ह विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने समय सीमा तय की सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर पिटाई मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत रद्द की बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय ने संभाला कार्यकारी सभापति का पद ‘प्रहार’ को थाना स्तर तक पहुंचाएं, अगले 10 साल के लिए मजबूत आतंकवाद-रोधी तंत्र बनाएं : शाह युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति' में अमेरिका सहित कई अन्य देशों के विमानों ने किया हवाई प्रदर्शन यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 300 जेन जी-जेन अल्फा के बीच हुआ कला-संस्कृति का ‘मुकाबला\', दिखा रोमांच नितिन नवीन ने की ‘विकसित बंगाल’ की बात, शुभेंदु अधिकारी ने की आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी घोषणाएं भाषाई विविधता कमजोरी नहीं, देश की सबसे बड़ी ताकत और सांस्कृतिक पूंजी हैः अमित शाह हर्ष संघवी ने एलावेलिन वलारिवन को 1.33 करोड़ रुपये के खेल प्रतिभा पुरस्कार से किया सम्मानित फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत,फिल्म निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टुडियो सहित कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी उत्तरकाशी में रेस्क्यू अभियान जारी, कालिंदी पास और ऑडिन कोल से 40 ट्रैकर्स सुरक्षित निकाले (अपडेट) कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में स्कॉर्पियो नदी में गिरी, पांच लोगों की मौत, सात घायल कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने

पैपराजी से नाराज हुईं रानी मुखर्जी

17 Jul 2026



बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं रानी उस वक्त पैपराजी से नाराज नजर आईं, जब उन्हें लगा कि कहीं उनकी बेटी आदिरा की तस्वीरें भी कैमरे में कैद न हो गई हों। रानी ने फोटोग्राफर्स से तुरंत पूछा, "बेटी की तस्वीर तो नहीं ली है ना?" इसके बाद उन्होंने कैमरे की ओर देखकर तसल्ली की कि आदिरा की कोई तस्वीर रिकॉर्ड नहीं हुई है। दरअसल, रानी को लेने उनकी बेटी आदिरा एयरपोर्ट पहुंची थीं, लेकिन वह कैमरों से दूर रहीं और उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई।


रानी मुखर्जी और उनके पति, फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा, शुरू से ही अपनी बेटी की निजता को लेकर बेहद सजग रहे हैं। दोनों ने कभी भी आदिरा को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने की अपनी नीति नहीं बदली। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रानी के इस रवैये की सराहना की। प्रशंसकों का कहना है कि एक जिम्मेदार मां के तौर पर रानी ने अपनी बेटी की निजता की रक्षा के लिए जो कदम उठाया, वह पूरी तरह उचित है।


गौरतलब है कि रानी और आदित्य ने वर्ष 2014 में इटली में बेहद निजी समारोह में शादी की थी और 2015 में आदिरा का जन्म हुआ था।


कामकाज की बात करें तो रानी मुखर्जी हाल ही में फिल्म 'मर्दानी 3' में नजर आई थीं। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में उन्होंने एक बार फिर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया, जो बाल तस्करी और बच्चों से भीख मंगवाने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान चलाती हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और अब यह ओटीटी मंच पर भी उपलब्ध है। वहीं, एयरपोर्ट का यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि रानी अपनी बेटी की निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने के फैसले पर आज भी कायम हैं।

Latest News