इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

पूर्वोत्तर जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, 4 घायल

25 Jun 2026



टोक्यो, 17 जून (एजेंसी)। पूर्वोत्तर जापान में गुरुवार सुबह 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप में कम से कम चार लोग घायल हो गए, जबकि बुलेट ट्रेन सेवाएं और स्कूल संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुए। हालांकि, अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।


जापान की सरकारी संवाद समिति क्योडो न्यूज ने मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप सुबह करीब 7:30 बजे आया। इसका केंद्र इवाते प्रांत के प्रशांत तट से दूर लगभग 44 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। जापानी भूकंप तीव्रता पैमाने पर आओमोरी प्रांत के हाशिकामी में झटकों की तीव्रता "अपर 6" और हाचिनोहे में "लोअर 6" दर्ज की गई।


एजेंसी ने बताया कि "अपर 6" स्तर के झटकों के दौरान लोगों के लिए खड़े रहना मुश्किल हो जाता है, अधिकांश बिना फिक्स किए गए फर्नीचर हिलने लगते हैं और सामान गिर सकता है।


स्थानीय अग्निशमन विभागों के मुताबिक, चार लोगों को मामूली चोटों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में किशोर और 50 वर्ष की आयु के लोग शामिल हैं।


मौसम एजेंसी ने नागरिकों से अगले एक सप्ताह तक सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि इस अवधि में इसी स्तर के और भूकंप आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


भूकंप के बाद हाशिकामी के सभी पांच स्कूलों तथा हाचिनोहे के 65 स्कूलों को एहतियातन कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। वहीं, टोक्यो और शिन-आओमोरी के बीच चलने वाली तोहोकू शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं, जिन्हें बाद में दोपहर तक बहाल कर दिया गया।


अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्रों—हिगाशिदोरी, ओनागावा, फुकुशिमा दाइची और फुकुशिमा दाइनी—में किसी प्रकार की असामान्यता दर्ज नहीं की गई। प्रयुक्त परमाणु ईंधन के पुनर्प्रसंस्करण और भंडारण केंद्रों में भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।


प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और भूकंप के प्रभावों का आकलन करने के लिए संबंधित एजेंसियों से जानकारी जुटाई जा रही है।


हालांकि भूकंप काफी शक्तिशाली था, लेकिन राहत की बात यह रही कि इससे सुनामी का खतरा उत्पन्न नहीं हुआ और बड़े पैमाने पर किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।-----------------






Latest News