इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू धांडा व्यक्तिगत फाइनल में नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा और सीपीआई ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप, एफआईआर दर्ज मासआर्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 15 ठिकानों पर छापे, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से

पुतिन ने किया बड़ा दावा - रूस के साथ हाथ मिलाना चाहते हैं 30 से अधिक देश

29 Aug 2026



मॉस्को, 29 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि दुनिया के करीब 30 देशों ने रूस के साथ इनोवेशन और तकनीकी सहयोग के लिए प्रस्ताव दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन देशों में यूरोप, उत्तरी अमेरिका और मध्य पूर्व के देश भी शामिल हैं। पुतिन के मुताबिक, रूस अपने भविष्य को सुरक्षित करने और अपनी संप्रभुता को मजबूत करने के लिए नवाचार के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।


पुतिन ने शुक्रवार को निज़नी नोवगोरोड में आयोजित ‘स्ट्रॉन्ग आइडियाज फॉर ए न्यू एरा’ फोरम के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। इस वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स (एएसआई) करती है। इस साल एजेंसी अपनी 15वीं वर्षगांठ मना रही है।


रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि एएसआई को रूस के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ विदेशों से भी कई इनोवेटिव प्रोजेक्ट के प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से सबसे बेहतर परियोजनाओं को आगे विचार और संभावित क्रियान्वयन के लिए सरकार के सामने रखा जाएगा।


पुतिन ने कहा, “हमें न केवल रूस के सभी क्षेत्रों से, बल्कि करीब 30 विदेशी देशों से भी प्रस्ताव मिले हैं।” उन्होंने बताया कि इन देशों में यूरोप, उत्तरी अमेरिका, मध्य पूर्व और दुनिया के अन्य क्षेत्र शामिल हैं।


पुतिन के मुताबिक, इन अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं से रूस के उद्योगों और विभिन्न क्षेत्रों के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं। साथ ही, इससे रूस और अन्य देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग का दायरा भी बढ़ने की संभावना है।


उन्होंने कहा कि नए दौर की चुनौतियों का सामना करने के लिए रचनात्मक और व्यावहारिक विचारों की जरूरत है। उनके मुताबिक, नवाचार से जुड़े प्रयास रूस के वर्तमान और भविष्य को मजबूत करने के साथ-साथ देश की संप्रभुता को सुरक्षित रखने में भी मदद करेंगे।


फोरम में पुतिन ने कहा कि नए विचारों और परियोजनाओं का लक्ष्य आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार करना होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि रूस अपनी संप्रभुता को मजबूत करने और नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहा है। पुतिन ने विश्वास जताते हुए कहा कि “रूस मजबूत है और भविष्य में भी मजबूत बना रहेगा।”


‘स्ट्रॉन्ग आइडियाज़ फॉर ए न्यू एरा’ फोरम में बिजनेस लीडर्स, विशेषज्ञों, गैर-सरकारी संगठनों और सरकारी अधिकारियों को एक मंच पर लाया जाता है। यहां आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा और उनके विकास की संभावनाओं पर विचार किया जाता है।


पुतिन के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिले प्रस्ताव रूस के लिए नए तकनीकी और आर्थिक अवसर पैदा करने के साथ देश के वैश्विक सहयोग को भी विस्तार दे सकते हैं।

Latest News