इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के उपस्थित नहीं होने से टली सुनवाई राशिफल : 05 नवंबर, 2026 पंचांग : 05 नवंबर, 2026 दिल्लीः ट्रांस-यमुना बोर्ड की बैठक में 1090 नए विकास प्रस्तावों पर विचार, 110 करोड़ जारी पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सीएक्यूएम सख्त, 12 जिलों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश सड़क हादसे में मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को निकाला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मिली सहमति नौ वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट का दावा पत्रकार की पत्नी के इलाज का खर्च देने से सरकार नहीं कर सकती इनकार बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था से फैसले लेने की प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी : सम्राट चौधरी सुपौलः सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड मेरठ : एशिया की रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित डब्ल्यूपीएल-2027 का कार्यक्रम घोषित, वडोदरा और मुंबई में होंगे मुकाबले माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई ‘खेलो भारत’ क्विज, 20 नवंबर तक चलेगी रणजी मैच : रोहन राजभर के शतक और लोमरोर के 97 रन से राजस्थान ने हिमाचल को दिया 447 रन का बड़ा लक्ष्य रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक नेपाल आये भारतीय विदेश सचिव ने की द्विपक्षीय वार्ता, पीएम बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण के एजेंडे पर हुई चर्चा मोबाइल ठीक कराने गई नाबालिग की निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप, दो दुकानदार गिरफ्तार कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को दी खुली बहस की चुनौती

04 Nov 2026

-संगरूर की रैली से राहुल गांधी ने किया 2027 के चुनाव का शंखनाद

-पंजाब में कांग्रेस की जीत हुई तो पूरे देश में जीतेंगे : खरगे


चंडीगढ़, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के ज्वलंत मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार एक साल में निपट जाएगी और तीन साल बाद अमित शाह भी केंद्रीय गृह मंत्री नहीं रहेंगे।


राहुल बुधवार को पंजाब के संगरूर जिले के गांव फगुवाला में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद करते हुए पार्टी की पहली रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार को नशे के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि राज्य में नशा और गैंगस्टरवाद सबसे बड़ी समस्याएं हैं। नशे की समस्या खत्म करने के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाली आआपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।


राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो यहां के लोगों का दर्द समझे, पूरी ताकत से नशे के खिलाफ लड़े और युवाओं का भविष्य बचाए। उन्होंने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का जिक्र करते हुए उनके पिता को अपने साथ मंच पर बुलाया। राहुल गांधी ने कहा कि मूसेवाला बेहद प्रतिभाशाली और ऊर्जावान युवा थे। जिस पिता को अपने जवान बेटे की अर्थी देखनी पड़े, उससे बड़ा दर्द दुनिया में कोई नहीं हो सकता।


राहुल ने कहा कि जब तक पंजाब में उद्योग, फैक्ट्रियां और खेती-किसानी मजबूत नहीं होंगी, तब तक नशे और गैंगस्टरवाद का खात्मा संभव नहीं है। उन्होंने आआपा सरकार से सवाल किया कि उसने पंजाब के किस कोने से नशा खत्म किया है।


आआपा सरकार के वादों पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जनता से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), महिलाओं को नकद राशि देने और पंजाब को नशामुक्त बनाने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन इनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। इससे जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।


राहुल गांधी ने कहा कि खेती-किसानी और उद्योगों को बचाए बिना न तो नशे के नासूर को मिटाया जा सकता है और न ही गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि केवल कांग्रेस ही किसानों की रक्षा करने और उद्योगों को दोबारा पटरी पर लाने की क्षमता रखती है।


रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज का दिन पंजाब के लिए शुभ है। पंजाब की धरती पर इंसाफ की आवाज बुलंद हुई है। सभी कांग्रेस नेता एकजुट हैं और रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने इसका प्रमाण दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में एकता बनाए रखने की जरूरत है। राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाकर सभी दलों को एकजुट किया है। खरगे ने आरोप लगाया कि दिल्ली की सरकार वोट चोरी से बनी है। उन्होंने दावा किया कि यदि कांग्रेस पंजाब में चुनाव जीतती है तो पूरे देश में जीत हासिल करेगी।


इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, वरिष्ठ नेता विजयइंदर सिंगला, सांसद सुखजिंदर रंधावा और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

Latest News