इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा से बाहर हुईं चिकिता, एक अंक से हारीं जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर हादसा, राष्ट्रपति के करीबी उद्योगपति विकनेल चिवायो समेत छह की मौत कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार

रक्षाबंधन पर लगेगा खंडग्रास चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं देगा दिखाई, सूतक भी मान्य नहीं

26 Aug 2026



भोपाल, 26 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन खंडग्रास चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, भारत में ग्रहण के दृश्य नहीं होने के कारण यहां इसके सूतक नियम मान्य नहीं होंगे।


भोपाल स्थित ज्योतिष मठ संस्थान के ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम ने बुधवार को बताया कि 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन खंडग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका के अलावा हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।


सुबह 8:04 बजे शुरू होगा ग्रहण


पंडित विनोद गौतम के अनुसार, भारतीय मानक समय (आईएसटी) के मुताबिक चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह 8:04 बजे होगा और इसका मोक्ष 11:22 बजे होगा। उन्होंने बताया कि ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण का प्रभाव विशेष रूप से शतभिषा नक्षत्र और कुंभ राशि पर माना जा रहा है।


पंडित गौतम ने ग्रहणमाला में एक पखवाड़े के भीतर दो ग्रहणों को ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे पहले 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण हुआ था और अब 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण होगा। उनके अनुसार, इस स्थिति को भूकंपीय ग्रहण माना जा रहा है।


उन्होंने दावा किया कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा की ऊर्जा में कमी और ग्रहों की वर्तमान स्थिति के कारण समुद्री क्षेत्रों में भूकंप की स्थिति बन सकती है। ज्योतिष मठ संस्थान के अनुसंधान के आधार पर उन्होंने पूर्णिमा के आसपास वैश्विक स्तर पर प्राकृतिक प्रकोप और भूकंप की आशंका जताई है।


इन राशियों पर रहेगा विशेष प्रभाव


ज्योतिषाचार्य के अनुसार, चंद्र ग्रहण का मुख्य प्रभाव कुंभ राशि पर माना जा रहा है। इसके अलावा कर्क, सिंह और कन्या राशि पर सीधा प्रभाव तथा मकर, कुंभ और मीन राशि पर विशेष प्रभाव रहने की बात कही गई है। उन्होंने इन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।


पंडित गौतम ने कहा कि ग्रहण भारत में दिखाई न देने के बावजूद ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका राशियों पर प्रभाव माना जाता है।

Latest News