इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए 25 फीसदी कोटा लागू करने में उदासीनता पर एनसीपीसीआर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अनुबंध के आधार पर ही बैंक कर सकता है लोन वसूली निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि के दो केस दायर किए प्रयागराज : पीसीएस एवं एसपीओ परीक्षा में आरक्षण व मेरिट विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला फिल्म \'काली खेती\' की रिलीज तारीख का ऐलान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा आए साथ, कैप्शन ने खींचा ध्यान

शेफाली वर्मा 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पांचवीं भारतीय महिला बनीं

19 Apr 2026



डरबन (दक्षिण अफ्रिका), 19 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के बाद 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पांचवीं भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। शेफाली ने यह मुकाम दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान हासिल किया।


भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है, जहां वह पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। पहला मैच जीतकर मेजबान टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच रविवार को सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आई। टीम की सलामी शेफाली वर्मा जैसे ही मैदान पर कदम रखा, उन्होंने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल कर ली।


इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी एक वीडियो में शेफाली ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल है। उन्होंने कहा कि मैंने क्रिकेट को अपना पूरा बचपन दिया है। जिस समय छोटे बच्चे अपने मम्मी-पापा के साथ खेलते हैं, उस समय मैने अपने आप को पूरी तरह क्रिकेट को समर्पित किया। जब मैं 15 साल की थी, तब मैंने पदार्पण किया था और अब 100वां टी-20 मैच खेलने जा रही हूं, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। लेकिन मुझे यहां रुकना नहीं है, मुझे लगातार मेहनत करते रहना है और हर दिन बेहतर बनना है।


शेफाली ने याद करते हुए बताया कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही शुरू हुआ था और आज उसी टीम के खिलाफ वह अपना 100वां टी20 मैच खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे आज भी वह पल याद है जब मैं मैदान पर आई थी और स्मृति दीदी से मैंने अपनी कैप ली थी। वह मेरे जीवन का सबसे खास पल था।”


उन्होंने आगे कहा कि अभी मेरे बहुत सारे लक्ष्य हैं। मुझे 100 पर रुकना नहीं है। मेरा सपना है कि मैं भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफियां जीतूं।


शेफाली वर्मा ने 24 सितंबर, 2019 को सूरत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया था। तब से 99 टी-20 मैचों में इस बल्लेबाज ने 27.75 के औसत और 135.22 के शानदार स्ट्राइक रेट से 2,553 रन बनाए हैं, जिनमें 14 अर्धशतक शामिल हैं।

Latest News