इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम गुप्ता की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस भाजपा-संघ पर कथित अपमानजनक बयान मामले में खरगे की ओर से दलीलें पेश, 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई सिख विरोधी दंगा : जगदीश टाइटलर के खिलाफ गवाह से आंशिक जिरह, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में गुजरात सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस पैक्ड फूड में ज्यादा चीनी-नमक और वसा का मामला, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, छठी कक्षा के बच्चों को भी मिले इस साल छूट टीएमसी के चुनाव चिन्ह विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने समय सीमा तय की सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर पिटाई मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत रद्द की बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय ने संभाला कार्यकारी सभापति का पद ‘प्रहार’ को थाना स्तर तक पहुंचाएं, अगले 10 साल के लिए मजबूत आतंकवाद-रोधी तंत्र बनाएं : शाह युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति' में अमेरिका सहित कई अन्य देशों के विमानों ने किया हवाई प्रदर्शन यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 300 जेन जी-जेन अल्फा के बीच हुआ कला-संस्कृति का ‘मुकाबला\', दिखा रोमांच नितिन नवीन ने की ‘विकसित बंगाल’ की बात, शुभेंदु अधिकारी ने की आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी घोषणाएं भाषाई विविधता कमजोरी नहीं, देश की सबसे बड़ी ताकत और सांस्कृतिक पूंजी हैः अमित शाह हर्ष संघवी ने एलावेलिन वलारिवन को 1.33 करोड़ रुपये के खेल प्रतिभा पुरस्कार से किया सम्मानित फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत,फिल्म निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टुडियो सहित कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी उत्तरकाशी में रेस्क्यू अभियान जारी, कालिंदी पास और ऑडिन कोल से 40 ट्रैकर्स सुरक्षित निकाले (अपडेट) कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में स्कॉर्पियो नदी में गिरी, पांच लोगों की मौत, सात घायल कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’

शिप्रा आरती विवाद गहराया, देशभर के तीर्थ पुरोहित उज्जैन में जुटे, आंदोलन की दी चेतावनी

09 Sep 2026

उज्जैन, 09 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में रामघाट पर मां शिप्रा की पारंपरिक आरती की व्यवस्था को लेकर प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अयोध्या, नासिक, प्रयागराज, हरिद्वार, त्र्यंबकेश्वर, बैजनाथ धाम और कुरुक्षेत्र समेत देश के प्रमुख तीर्थ क्षेत्रों से आए पुरोहितों ने सुबह मां शिप्रा का पूजन-अभिषेक किया। इसके बाद अखिल भारतीय तीर्थ महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।


अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि यदि शिप्रा आरती की वर्षों पुरानी परंपरा से समझौता किया गया तो आंदोलन को उज्जैन से बाहर ले जाया जाएगा। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।


तीर्थ पुरोहितों का आरोप है कि मां शिप्रा की पारंपरिक आरती को धार्मिक परंपरा के बजाय एक ‘इवेंट’ के तौर पर संचालित किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया के जरिए आरती की व्यवस्था किए जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है। पंडित अमर डिब्बेवाला समेत अन्य पुरोहितों का कहना है कि महाकाल मंदिर में विद्या अध्ययन कर रहे बटुकों से आरती कराना और उसे टेंडर व्यवस्था से जोड़ना पारंपरिक आरती के स्वरूप में बदलाव है। पुरोहितों का कहना है कि वे उज्जैन के विकास या बेहतर व्यवस्थाओं के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सदियों पुरानी तीर्थ परंपराओं में प्रशासनिक हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा।


श्री क्षेत्र पंडा समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के अनुसार, बुधवार शाम शगुन गार्डन में धर्मसभा आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर से पहुंचे तीर्थ पुरोहित और प्रतिनिधि शामिल होंगे। धर्मसभा में रामघाट पर शिप्रा आरती की मौजूदा व्यवस्था, महाकाल मंदिर समिति की भूमिका और पारंपरिक आरती में प्रशासनिक हस्तक्षेप के मुद्दे पर चर्चा होगी। पुरोहितों की मांगों पर सुनवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को उज्जैन से बाहर ले जाने को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है।


धर्मसभा में शामिल होने के लिए प्रयागराज, मथुरा, अयोध्या, हरिद्वार, नासिक-त्र्यंबकेश्वर, बैजनाथ धाम और रामेश्वरम समेत कई प्रमुख तीर्थ क्षेत्रों से पुरोहित उज्जैन पहुंचे हैं। अखिल भारतीय तीर्थ महासभा के अध्यक्ष पंडित तिवारी के अलावा पंडित नवीन नगर, पंडित मधु चकाहा, पंडित अमित राज पुरोहित, पंडित अनुज मिश्रा, पंडित श्रीकांत वशिष्ठ, पंडित हेरंभ शिकरे, पंडित नुनु भाई मिश्रा, पंडित अरविंद मुरलीधर और पंडित नंदकुमार मिश्रा सहित कई पुरोहित धर्मसभा में शामिल होंगे।


शिप्रा आरती का विवाद मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ तक पहुंच चुका है। श्री क्षेत्र पंडा समिति, उज्जैन ने याचिका दायर कर पारंपरिक शिप्रा आरती में शासन-प्रशासन के हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका में श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति पर पारंपरिक आरती में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। समिति ने रामघाट पर पारंपरिक आरती को शांतिपूर्वक जारी रखने की अनुमति देने की मांग भी की है।


दरअसल, शिप्रा आरती को लेकर विवाद करीब एक महीने पहले उस समय शुरू हुआ, जब महाकाल मंदिर समिति की ओर से आए बटुकों से रामघाट पर आरती कराई गई। रामघाट पर वर्षों से पारंपरिक आरती कराने वाले तीर्थ पुरोहितों और पुजारियों ने इसका विरोध किया। अगले दिन पुलिस और पुरोहितों के बीच भी विवाद की स्थिति बनी थी। धक्का-मुक्की के बाद मामला और बढ़ गया। इसके बाद पुरोहितों ने कई बार महाकाल मंदिर समिति के बटुकों द्वारा कराई जा रही आरती का विरोध किया।

Latest News