इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू धांडा व्यक्तिगत फाइनल में नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा और सीपीआई ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप, एफआईआर दर्ज मासआर्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 15 ठिकानों पर छापे, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

03 Sep 2026



नई दिल्ली, 03 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से पहले 10 मिनट के कारोबार में मामूली गिरावट का रुख भी बना, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।


बीएसई का सेंसेक्स आज 154.60 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,724.95 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण कुछ ही देर में यह सूचकांक फिसल कर 76,705.02 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में दोबारा तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 296.05 अंक यानी 0.39 प्रतिशत उछल कर 76,866.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 83.50 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की छलांग लगा कर 23,997.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से यह सूचकांक लुढ़क कर 23,955.35 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी। खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी तेजी दिखाते हुए 24,025.40 अंक के स्तर तक आ गया। हालांकि इसके बाद इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 77.85 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,992.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,955 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,265 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 690 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।


शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से अदानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोल इंडिया के शेयर 1.63 प्रतिशत से लेकर 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इंटरग्लोब एविएशन और आयशर मोटर्स के शेयर 1.33 प्रतिशत से लेकर 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।


इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 373.93 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,570.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 141.35 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,914.45 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Latest News