इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ड्रैगन का ‘दूसरा मोर्चा’ भारत, पाकिस्तान के सहारे दो मोर्चों की चुनौती, निर्भरता को हथियार बना रहा चीन मणिपुर जहरीली शराब त्रासदी: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, 600 से अधिक बीमार; राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना शोकसभा में अचानक भड़की आग, 21 लोग झुलसे: गैस रिसाव के बाद चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग पोटाश बम से जंगली सुअरों का अवैध शिकार, दो गिरफ्तार खूंटी में दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, एक गंभीर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, 13 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: चीन-मलेशिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर नाटो सतर्क, मार्क रूटे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सुशील अंसल की पुनरीक्षण याचिका खारिज नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपितों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई अन्य राज्यों में पंजीकृत नर्सेज भी राजस्थान में नियुक्ति की हकदार: हाईकोर्ट विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू जीएसटी नेटवर्क ने ई-वे बिल प्रणाली में मेट्रो रेल को परिवहन के पांचवें माध्यम के रूप में जोड़ा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की बहुआयामी भूमिकाः जीतनराम मांझी गोवा फिल्म फेस्टिवल आईएफएफआई -2026: दूसरे दिन वेव्स फिल्म बाजार में आकर्षण का केंद्र बना बिहार पवेलियन पूछताछ, साजिश और रहस्यों का खेल दिखाएगी \'प्यादे\', 11 दिसंबर को होगी रिलीज गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में आग लगने से महिला की मौत, बहू गंभीर; मां को बचाने के लिए तोड़ी कमरे की दीवार छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया छत्तीसगढ़ में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी ब्रिक्स किसी देश के लिए चुनौती नहीं, साझा समृद्धि का मंच है: ओम बिरला 2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी

2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी

21 Nov 2026

-वैशाली में एक लाख लोगों को रोजगार देने की तैयारी, कर्पूरी ठाकुर के नाम पर खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी

-सहयोग कार्यक्रम में अब तक 10.50 लाख आवेदन, 30 दिन में काम नहीं करने वाले अधिकारी 31वें दिन होंगे निलंबित

वैशाली, 21 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2037 में जब बिहार अपनी स्थापना के 125 वर्ष पूरे करेगा, तब तक राज्य को समृद्ध बनाने की कल्पना को जमीन पर उतारना सरकार का लक्ष्य है। देश का विकास तभी संभव है, जब बिहार समृद्ध होगा। वैशाली जिले के जन्दाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र के जाफरापट्टी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शनिवार को करीब 34 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। इन योजनाओं से बिहार में विकास और समृद्धि का नया रास्ता खुलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में अब लोगों का रुझान वापस लौटने की ओर बढ़ रहा है। इस बार छठ पर्व के दौरान केंद्र सरकार ने रेलवे से लेकर विमान सेवाओं तक में सहयोग किया, जिससे बाहर रहने वाले बिहार के लोगों को अपने घर पहुंचकर छठी मैया की पूजा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि सबसे गर्व की बात यह रही कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर छठी मैया के गीत गूंज रहे थे।


मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के सहयोग कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि 19 मई से शुरू इस कार्यक्रम के तहत अब तक करीब 10.50 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। सरकार ने आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए समयसीमा निर्धारित की है। यदि 10 दिनों के भीतर कोई अधिकारी आदेश पारित नहीं करता है, तो मुख्यमंत्री कार्यालय से पहला नोटिस भेजा जाता है। 20 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर 21वें दिन दूसरा और 25वें दिन तीसरा नोटिस जारी किया जाता है। इसके बावजूद 30 दिनों में काम नहीं होने पर 31वें दिन संबंधित अधिकारी को निलंबित करने की कार्रवाई की जाती है।


मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिले जनादेश का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार और राजग को 202 सीटों पर जीत दिलाकर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने इसके लिए राज्य की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में राजग सरकार को एक वर्ष पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में शनिवार को 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि पुल पर नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं है, लेकिन यह पूरा पुल ही नीतीशमय हो गया है, क्योंकि इसका नाम उनके नाम पर रखा गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लाखों युवा पढ़ाई, रोजगार और कामकाज के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। सरकार ने अब राज्य में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सड़क, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे के विकास पर काम हुआ है। अब राजग सरकार बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने की दिशा में काम कर रही है। वैशाली जिले में करीब एक लाख लोगों को रोजगार देने की योजना है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए करीब 18 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। सरकार चाहती है कि राज्य में उद्योगों के साथ-साथ कौशल विकास के संस्थान भी स्थापित हों। इसी कड़ी में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर जल्द ही स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली की धरती से रामविलास पासवान का भी विशेष जुड़ाव रहा है। केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि बिहार के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। पहले बच्चे सैनिक स्कूल, रामकृष्ण मिशन और रेतरहाट जैसे संस्थानों में पढ़ने का सपना देखते थे। नीतीश कुमार ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय की स्थापना की। अब सरकार 700 स्थानों पर सरस्वती विद्या निकेतन स्थापित कर रही है, जहां करीब साढ़े चार लाख बच्चों को शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। सरकार की योजना है कि रात एक बजे भी किसी बच्चे को शिक्षक की जरूरत पड़े तो उसे ऑनलाइन शिक्षक उपलब्ध कराया जा सके।-----------

Latest News