इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ड्रैगन का ‘दूसरा मोर्चा’ भारत, पाकिस्तान के सहारे दो मोर्चों की चुनौती, निर्भरता को हथियार बना रहा चीन मणिपुर जहरीली शराब त्रासदी: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, 600 से अधिक बीमार; राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना शोकसभा में अचानक भड़की आग, 21 लोग झुलसे: गैस रिसाव के बाद चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग पोटाश बम से जंगली सुअरों का अवैध शिकार, दो गिरफ्तार खूंटी में दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, एक गंभीर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, 13 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: चीन-मलेशिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर नाटो सतर्क, मार्क रूटे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सुशील अंसल की पुनरीक्षण याचिका खारिज नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपितों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई अन्य राज्यों में पंजीकृत नर्सेज भी राजस्थान में नियुक्ति की हकदार: हाईकोर्ट विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू जीएसटी नेटवर्क ने ई-वे बिल प्रणाली में मेट्रो रेल को परिवहन के पांचवें माध्यम के रूप में जोड़ा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की बहुआयामी भूमिकाः जीतनराम मांझी गोवा फिल्म फेस्टिवल आईएफएफआई -2026: दूसरे दिन वेव्स फिल्म बाजार में आकर्षण का केंद्र बना बिहार पवेलियन पूछताछ, साजिश और रहस्यों का खेल दिखाएगी \'प्यादे\', 11 दिसंबर को होगी रिलीज गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में आग लगने से महिला की मौत, बहू गंभीर; मां को बचाने के लिए तोड़ी कमरे की दीवार छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया छत्तीसगढ़ में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी ब्रिक्स किसी देश के लिए चुनौती नहीं, साझा समृद्धि का मंच है: ओम बिरला 2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू

विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू

21 Nov 2026

नई दिल्ली, 21 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) और नागरिक विमानन मंत्रालय ने सबरीमाला तीर्थयात्रा के दौरान विमान के केबिन में 'इरुमुडी केट्टू' ले जाने की छूट जारी रखी है। ये विशेष अनुमति 20 नवंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी।


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सबरीमाला तीर्थयात्री लगातार तीसरे वर्ष भी विमान के केबिन के अंदर अपना पवित्र 'इरुमुडी केट्टू' ले जा सकेंगे। नायडू ने लिखा, स्वामीये शरणम अयप्पा! उन्होंने कहा कि सबरीमाला तीर्थयात्रियों के द्वारा पवित्र 'इरुमुडी केट्टू' ले जाना सदियों पुरानी परंपरा है, जो गहरी आस्था और भक्ति से जुड़ी है। लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि श्रद्धालुओं को विमान के केबिन में अपना 'इरुमुडी केट्टू' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी जारी रखी गई है। ये सुनिश्चित किया गया है कि बीसीएएस, सीआईएसएफ और एयरपोर्ट ऑपरेटरों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए जाएं, ताकि हमारे अयप्पा भक्त बिना किसी परेशानी के अपनी तीर्थयात्रा पूरी कर सकें। इस पवित्र यात्रा पर जाने वाले सभी लोगों पर भगवान अयप्पा का आशीर्वाद बना रहे।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सबरीमाला तीर्थयात्रा के मंडल-मकरविलक्कु सीजन के दौरान श्रद्धालुओं को 20 नवंबर से आगामी 20 जनवरी तक विमान के केबिन बैगेज में इरुमुडी केट्टू (घी से भरे नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री) ले जाने की विशेष अनुमति दी है।


मलयालम भाषा में 'इरु' का अर्थ दो, 'मुडी' का अर्थ थैली या पोटली और 'केट्टू' का अर्थ गांठ होता है। मान्यता के अनुसार केवल वही श्रद्धालु मंदिर की पवित्र 18 सीढ़ियों पर चढ़ सकते हैं जिन्होंने 41 दिनों का कठिन व्रत पूरा किया हो और जिनके सिर पर इरुमुडी केट्टू हो।


मुख्य सुरक्षा और यात्रा नियम:-


केबिन में इरुमुडी ले जाने से पहले एक्स-रे स्क्रीनिंग, विस्फोटक ट्रेस डिटेक्टर (ईटीडी) जांच और शारीरिक जांच पूरी करनी होगी।


यात्रा से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से केबिन बैगेज के नियमों और प्रक्रिया की पुष्टि कर लेना उचित रहता है।


पर्यटन और यात्रा संघों ने हवाई अड्डा प्रशासन, एयरलाइंस और सुरक्षा कर्मियों से इस छूट को सुचारू रूप से लागू करने का आग्रह किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को इरुमुडी चेक-इन लगेज में रखने के लिए मजबूर न होना पड़े।


उल्लेखनीय है कि बीसीएएस और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सामान्य नियमों के तहत ज्वलनशीलता की आशंका के चलते नारियल ले जाने पर रोक रहती है, लेकिन सबरीमाला तीर्थयात्रा के मंडल-मकरविलक्कु सीजन के दौरान परंपरा को ध्यान में रखते हुए यह मौसमी छूट प्रदान की गई है।

Latest News