इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ड्रैगन का ‘दूसरा मोर्चा’ भारत, पाकिस्तान के सहारे दो मोर्चों की चुनौती, निर्भरता को हथियार बना रहा चीन मणिपुर जहरीली शराब त्रासदी: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, 600 से अधिक बीमार; राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना शोकसभा में अचानक भड़की आग, 21 लोग झुलसे: गैस रिसाव के बाद चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग पोटाश बम से जंगली सुअरों का अवैध शिकार, दो गिरफ्तार खूंटी में दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, एक गंभीर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, 13 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: चीन-मलेशिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर नाटो सतर्क, मार्क रूटे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सुशील अंसल की पुनरीक्षण याचिका खारिज नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपितों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई अन्य राज्यों में पंजीकृत नर्सेज भी राजस्थान में नियुक्ति की हकदार: हाईकोर्ट विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू जीएसटी नेटवर्क ने ई-वे बिल प्रणाली में मेट्रो रेल को परिवहन के पांचवें माध्यम के रूप में जोड़ा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की बहुआयामी भूमिकाः जीतनराम मांझी गोवा फिल्म फेस्टिवल आईएफएफआई -2026: दूसरे दिन वेव्स फिल्म बाजार में आकर्षण का केंद्र बना बिहार पवेलियन पूछताछ, साजिश और रहस्यों का खेल दिखाएगी \'प्यादे\', 11 दिसंबर को होगी रिलीज गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में आग लगने से महिला की मौत, बहू गंभीर; मां को बचाने के लिए तोड़ी कमरे की दीवार छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया छत्तीसगढ़ में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी ब्रिक्स किसी देश के लिए चुनौती नहीं, साझा समृद्धि का मंच है: ओम बिरला 2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया

छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया

21 Nov 2026

कांकेर/रायपुर, 21 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने स्टेट जीएसटी विभाग की सहायक आयुक्त अंचला गिरी को शनिवार को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जगदलपुर एसीबी की टीम ने इस मामले में रिश्वत की रकम पहुंचाने वाले मध्यस्थ इमरान मेमन को भी पकड़ लिया गया है।


कांकेर निवासी स्क्रैप व्यापारी मोहम्मद शोएब रंगरेज ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि ई-वे बिल से जुड़े एक मामले में 18 नवंबर को उनका वाहन रोक दिया गया था। आरोप है कि वाहन को छोड़ने और प्रकरण का निपटारा करने के बदले सहायक आयुक्त अंचला गिरी की ओर से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।


इस शिकायत मिलने के बाद एसीबी जगदलपुर की टीम ने पहले आरोपों का सत्यापन किया और फिर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। टीम ने शनिवार को टीम ने अंचला गिरी के निवास पर दबिश दी, जहां मध्यस्थ इमरान मेमन के माध्यम से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मौके से बिचौलिये इमरान मेमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


इस कार्रवाई पर एसीबी अधिकारी रमेश कुमार मरकाम ने बताया कि "रिश्वत की रकम मध्यस्थ (इमरान मेमन) के जरिए लाई गई थी और जीएसटी अधिकारी को सौंपी गई थी। एजेंसी दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और इस मांग व लेन-देन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।"दोनों आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने अंचला गिरी के आवास पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के संदेह में टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है।


Latest News