इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ड्रैगन का ‘दूसरा मोर्चा’ भारत, पाकिस्तान के सहारे दो मोर्चों की चुनौती, निर्भरता को हथियार बना रहा चीन मणिपुर जहरीली शराब त्रासदी: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, 600 से अधिक बीमार; राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना शोकसभा में अचानक भड़की आग, 21 लोग झुलसे: गैस रिसाव के बाद चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग पोटाश बम से जंगली सुअरों का अवैध शिकार, दो गिरफ्तार खूंटी में दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, एक गंभीर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, 13 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: चीन-मलेशिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर नाटो सतर्क, मार्क रूटे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सुशील अंसल की पुनरीक्षण याचिका खारिज नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपितों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई अन्य राज्यों में पंजीकृत नर्सेज भी राजस्थान में नियुक्ति की हकदार: हाईकोर्ट विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू जीएसटी नेटवर्क ने ई-वे बिल प्रणाली में मेट्रो रेल को परिवहन के पांचवें माध्यम के रूप में जोड़ा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की बहुआयामी भूमिकाः जीतनराम मांझी गोवा फिल्म फेस्टिवल आईएफएफआई -2026: दूसरे दिन वेव्स फिल्म बाजार में आकर्षण का केंद्र बना बिहार पवेलियन पूछताछ, साजिश और रहस्यों का खेल दिखाएगी \'प्यादे\', 11 दिसंबर को होगी रिलीज गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में आग लगने से महिला की मौत, बहू गंभीर; मां को बचाने के लिए तोड़ी कमरे की दीवार छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया छत्तीसगढ़ में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी ब्रिक्स किसी देश के लिए चुनौती नहीं, साझा समृद्धि का मंच है: ओम बिरला 2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में आग लगने से महिला की मौत, बहू गंभीर; मां को बचाने के लिए तोड़ी कमरे की दीवार

21 Nov 2026

नई दिल्ली, 21 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में शनिवार दोपहर एक घर में आग लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 21 वर्षीय बहू गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को कमरे से बाहर निकालने के लिए पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने हथौड़े से उससे सटी दीवार तोड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में महिला का 21 वर्षीय बेटा भी घायल हुआ, जिसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बहू को बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।


पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12:05 बजे ख्याला थाने को बी-2 स्कूल के पास रघुबीर नगर की एक रिहायशी इमारत में आग लगने और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग टैक्सी चालक धर्मेंद्र के घर में लगी थी। घटना के समय घर में उनकी पत्नी सुनीता, बेटा ध्रुव और बहू नीति मौजूद थे। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने ध्रुव और नीति को बाहर निकालकर गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल पहुंचाया। सुनीता एक कमरे में फंसी रह गई थीं। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से हथौड़े से कमरे से सटी दीवार तोड़ी और उन्हें बाहर निकाला। ईआरवी स्टाफ उन्हें अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका शव डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।


इस बीच दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कैट्स एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती पूछताछ में ध्रुव ने पुलिस को बताया कि उसे आग लगने की वजह का पता नहीं चला। आग तेजी से फैल गई थी। पत्नी नीति की चीख सुनकर वह बालकनी से उसे बचाने दौड़ा, लेकिन तेज गर्मी और लपटों के कारण मां को कमरे से बाहर नहीं निकाल सका। पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस बिजली से जुड़े पहलुओं सहित अन्य संभावित कारणों की जांच करा रही है।

Latest News