इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ड्रैगन का ‘दूसरा मोर्चा’ भारत, पाकिस्तान के सहारे दो मोर्चों की चुनौती, निर्भरता को हथियार बना रहा चीन मणिपुर जहरीली शराब त्रासदी: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, 600 से अधिक बीमार; राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना शोकसभा में अचानक भड़की आग, 21 लोग झुलसे: गैस रिसाव के बाद चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग पोटाश बम से जंगली सुअरों का अवैध शिकार, दो गिरफ्तार खूंटी में दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, एक गंभीर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, 13 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: चीन-मलेशिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर नाटो सतर्क, मार्क रूटे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सुशील अंसल की पुनरीक्षण याचिका खारिज नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपितों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई अन्य राज्यों में पंजीकृत नर्सेज भी राजस्थान में नियुक्ति की हकदार: हाईकोर्ट विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू जीएसटी नेटवर्क ने ई-वे बिल प्रणाली में मेट्रो रेल को परिवहन के पांचवें माध्यम के रूप में जोड़ा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की बहुआयामी भूमिकाः जीतनराम मांझी गोवा फिल्म फेस्टिवल आईएफएफआई -2026: दूसरे दिन वेव्स फिल्म बाजार में आकर्षण का केंद्र बना बिहार पवेलियन पूछताछ, साजिश और रहस्यों का खेल दिखाएगी \'प्यादे\', 11 दिसंबर को होगी रिलीज गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में आग लगने से महिला की मौत, बहू गंभीर; मां को बचाने के लिए तोड़ी कमरे की दीवार छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया छत्तीसगढ़ में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी ब्रिक्स किसी देश के लिए चुनौती नहीं, साझा समृद्धि का मंच है: ओम बिरला 2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा

गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा

21 Nov 2026

- गाेंडा के जयप्रभा ग्राम में चल रही श्रीरामकथा


गोंडा, 21 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आयोजित श्रीरामकथा कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की चर्चा करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि आज सोमनाथ धाम और अयोध्याधाम जगमगा रहे हैं। भगवान की इच्छा हुई तो आने वाले समय में गोपालकृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा।


शनिवार काे मुख्यमंत्री डाॅयादव गाेंडा में जानकीनगर स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जयप्रभाग्राम में आयोजित श्रीरामकथा में पहुंचे। इस अवसर पर उन्हाेंने श्री राम कथा के महत्व और धार्मिक आस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि आज सोमनाथ धाम और श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम जगमगा रहा है। भगवान चाहेंगे तो गोपालकृष्ण धाम (मथुरा) जगमाएगा। साधु संताें और सनातनियाें ने इस बात पर प्रसन्नता जताई।


मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कहा कि श्रीरामकथा भारतीय धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों में भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और उनके चरित्र से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर का उल्लेख करते हुए इसे सौभाग्य की बात बतायी और गुजरात स्थित सोमनाथ धाम का उल्लेख करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रसिद्ध है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने सोमनाथ और अयोध्या को एक साथ जोड़ते हुए दोनों धार्मिक स्थलों के वर्तमान स्वरूप पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन धामों का जगमगाना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। मथुरा को लेकर उन्होंने कहा कि भगवान चाहेंगे तो गोपालकृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा।


उन्होंने कहा कि मैंने भगवान कृष्ण की लीलाओं के बारे में सुना है। 64 कला, 14 विद्या और नाना प्रकार के रूप की बातें, लेकिन जब रामदेव जी महाराज को देखता हूं तो लगता है कि वो गोपाल कैसा, वो काल कितना अद्भुत रहा होगा। उन्होंने योग गुरु का अभिनंदन करने के साथ ही सभी संतों को प्रणाम किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धीरे-धीरे देश भर में अब सनातन धर्म की धारा का आनंद है।


भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी देवस्थानों को किया जा रहा विकसित


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपनी ओर से यह कहना चाहूंगा कि मध्य प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी देवस्थानों को सरकारी प्रयासाें से विकसित किया जा रहा है। इनमें वे भी स्थान शामिल हैं, जहां भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाएं हुईं और जहां उन्होंने शिक्षा प्राप्त की। इनमें महर्षि संदीपनि का आश्रम भी शामिल है, जहां भगवान श्रीकृष्ण की सुदामा से मित्रता हुई और वह नारायणधाम भी जहां माता रुक्मिणी के हरण के समय युद्ध हुआ और भगवान श्रीकृष्ण व महर्षि परशुराम से जुड़ी आध्यात्मिक स्थली जानापाव शामिल है। इस अवसर पर आयोजन से जुडे़ पदाधिकारियों के साथ-साथ सतुआ महाराज, राजकुमार दास अधिकारी, महंत आलोकदास उपस्थित रहे।

Latest News