इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला

अब दांतों का इम्प्लांट होगा आसान, वैज्ञानिकों ने सिंगल पीस डेंटल इम्प्लांट किया विकसित

08 Sep 2026



नई दिल्ली, 08 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दांतों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इम्प्लांट को और बेहतर बनाने की दिशा में भारतीय वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने ऐसा सिंगल पीस डेंटल इम्प्लांट विकसित किया है, जिसमें दो अलग-अलग मजबूत सामग्रियों को एक साथ जोड़ा गया है। इससे मरीज को बार-बार सर्जरी कराने की जरूरत कम हो सकती है। यह तकनीक इंटरनेशनल एडवांस्ड रिसर्च सेंटर फॉर पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मैटेरियल्स(एआरसीआई) के वैज्ञानिकों ने विकसित की है। एआरसीआई विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है।


एआरसीआई के वैज्ञानिकों द्वारा जारी रिपोर्ट बताया गया कि आमतौर पर दांत का इम्प्लांट तीन हिस्सों से मिलकर बना होता है। इसमें एक हिस्सा जबड़े की हड्डी में लगाया जाता है, दूसरा हिस्सा उसे दांत के क्राउन से जोड़ता है और तीसरा हिस्सा कृत्रिम दांत यानी क्राउन होता है। इन हिस्सों के बीच हल्की हलचल होने से इम्प्लांट के ढीला होने की समस्या हो सकती है।


इसके अलावा, पारंपरिक इम्प्लांट लगाने के लिए कई मामलों में दो से तीन बार सर्जरी करनी पड़ती है। इससे मरीज को दर्द और असुविधा के साथ उपचार में अधिक समय भी लग सकता है।


इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने टाइटेनियम मिश्रधातु और यिट्रिया-स्टेबिलाइज्ड जिरकोनिया को मिलाकर एक नई द्वि-परतीय संरचना तैयार की है। दोनों सामग्रियां मजबूत और शरीर के लिए अनुकूल मानी जाती हैं।


वैज्ञानिकों के अनुसार, नई तकनीक से इम्प्लांट की मजबूती और स्थिरता बढ़ सकती है तथा जबड़े की हड्डी के साथ उसका जुड़ाव बेहतर हो सकता है। साथ ही, इससे पारंपरिक इम्प्लांट की कुछ कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।


वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह नई तकनीक भविष्य में दांतों के इम्प्लांट की प्रक्रिया को सरल, कम जटिल और मरीजों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकती है।

Latest News