इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार कौशांबी के बच्चों ने वीडियो वायरल कर डीएम से मांगी लाइट,10 घंटे में रोशन हुआ गांव एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में हारे, अब कांस्य के लिए होगी चुनौती क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश बलोचिस्तान में इमारत में विस्फोट, सेना के दो वाहनों पर हमला, पांच जवान मारे गए बांग्लादेश, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, सोफी मोलिन्यू होंगी कप्तान मप्र में मानसून की विदाई का काउंटडाउन, 3 अक्टूबर तक छंट जाएंगे बादल, आज 19 जिलों में बारिश के आसार एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में, निशा दहिया का सफर समाप्त इतिहास के पन्नों में 01 अक्टूबर : भाषा के आधार पर हुआ आंध्र प्रदेश राज्य का गठन एशियन खेल 2026: ज्योति, चिकिता, पृथिका ने रचा इतिहास, भारत ने जीता कंपाउंड तीरंदाजी का स्वर्ण अमेरिका में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर एशियन खेल 2026: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, स्वर्ण के लिए चीन से होगा मुकाबला अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले

30 Sep 2026

नई दिल्ली, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मजबूती आ गई। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली का हल्का-फुल्का दबाव भी बनता रहा। इसके बावजूद बाजार की रफ्तार लगातार बनी रही। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत और निफ्टी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।




बीएसई का सेंसेक्स आज 87.92 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,441.15 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने आक्रामक अंदाज में लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने रिकवर कर हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली के बीच यदा-कदा मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली भी होती रही, लेकिन खरीदारों के जोर के आगे बिकवाल टिक नहीं सके। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 315.59 अंक यानी 0.44 प्रतिशत उछल कर 72,844.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।




सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 51.20 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,665 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी का रुख बन गया। लगातार हो रही खरीदारी के कारण कुछ देर में ही निफ्टी रिकवर कर हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा। हालांकि बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली भी होती रही, लेकिन लिवाली का जोर इतना अधिक था कि बिकवाली का कोई असर इस सूचकांक की चाल पर नहीं पड़ा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 40.55 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,756.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।




अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,886 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,130 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 756 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान में और 24 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियां में से टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 2.99 प्रतिशत से लेकर 2.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, मैक्स हेल्थकेयर, अपोलो हॉस्पिटल, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, अदानी पोर्ट्स और अदानी इंटरप्राइजेज के शेयर 5.13 प्रतिशत से लेकर 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।


इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72,529.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 64.05 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,716.20 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।




---------------

Latest News