इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला

\'दो दीवाने शहर में\' के पहले गाने \'आसमा\' ने बिखेरा रोमांस का जादू

22 Jan 2026



ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने शहर में' का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच खासा उत्साह जगा चुका है। टीज़र के जरिए जहां इस अनोखी प्रेम कहानी का टोन सेट किया गया था, वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'आसमा' रिलीज़ कर दिया है। इस गाने को इस सीज़न का फ्रेश और नया साउंड ऑफ लव कहा जा रहा है, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की क्यूट और नेचुरल केमिस्ट्री देखने को मिलती है।


'आसमा' पारंपरिक लव सॉन्ग्स से हटकर एक क्लटर-ब्रेकिंग ट्रैक है। इसकी मीठी धुन और स्क्रीन पर चलती कहानी के साथ यह गाना असली और सच्चे प्यार की भावना को जिंदा करता है। मृणाल और सिद्धांत की सहज केमिस्ट्री गाने में एक अलग ही सच्चापन और कनेक्टिंग चार्म जोड़ती है। जुबिन नौटियाल और नीति मोहन की दिल को छू लेने वाली आवाज़ें इस गाने को और खास बना देती हैं।


ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत 'दो दीवाने शहर में' में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यवार ने किया है, जबकि इसे संजय लीला भंसाली और भरत कुमार रंगा ने रवि उद्यवार फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Latest News