इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला

एच 1एन 1 इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की समीक्षा

21 Aug 2026



नई दिल्ली, 21 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को देश में एच 1एन 1 एन्फ्लुएंजा की मौजूदा स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी शामिल हुए।


बैठक के दौरान देश में इन्फ्लुएंजा की निगरानी और महामारी विज्ञान संबंधी स्थिति, इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण के रुझानों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही टेस्टिंग, प्रयोगशाला निगरानी और मौसमी इन्फ्लुएंजा के मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया गया।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को लगातार सतर्कता बनाए रखने, मजबूत निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने और सक्रिय रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने इन्फ्लुएंजा के रुझानों पर लगातार नजर रखने पर भी जोर दिया।


बैठक में दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की भी विशेष रूप से समीक्षा की गई। अस्पतालों में उपलब्ध बेड, क्रिटिकल केयर सुविधाओं तथा आवश्यक दवाओं और अन्य मेडिकल सप्लाई की उपलब्धता पर चर्चा हुई।


सरकार ने मौसमी इन्फ्लुएंजा की स्थिति पर करीबी नजर रखते हुए अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक तैयारियां बनाए रखने पर जोर दिया है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि इस इन्फ्लुएंजा से बचाव के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने और बचाव के उपायों को अपनाने जरूरी है। उन्होंने लोगों से श्वसन संबंधी स्वच्छता बनाए रखने और नियमित रूप से हाथों की सफाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों में लंबे समय से या गंभीर श्वसन संबंधी लक्षण बने हुए हैं, सांस लेने में परेशानी हो रही है या अन्य चेतावनी संकेत दिखाई दे रहे हैं, उन्हें बिना देरी किए चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।


स्वास्थ्य मंत्री ने दोहराया कि देश में एच 1एन 1समेत मौसमी इन्फ्लुएंजा की स्थिति पर लगातार और करीबी नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, अस्पतालों, प्रयोगशालाओं तथा अन्य संबंधित संस्थानों के साथ समन्वय कर रहा है।मंत्रालय का फोकस प्रभावी निगरानी, संक्रमण की जल्द पहचान, समय पर उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं की सक्रिय तैयारियों पर है, ताकि मौसमी इन्फ्लुएंजा के मामलों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Latest News