इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ड्रैगन का ‘दूसरा मोर्चा’ भारत, पाकिस्तान के सहारे दो मोर्चों की चुनौती, निर्भरता को हथियार बना रहा चीन मणिपुर जहरीली शराब त्रासदी: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, 600 से अधिक बीमार; राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना शोकसभा में अचानक भड़की आग, 21 लोग झुलसे: गैस रिसाव के बाद चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग पोटाश बम से जंगली सुअरों का अवैध शिकार, दो गिरफ्तार खूंटी में दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, एक गंभीर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, 13 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: चीन-मलेशिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर नाटो सतर्क, मार्क रूटे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सुशील अंसल की पुनरीक्षण याचिका खारिज नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपितों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई अन्य राज्यों में पंजीकृत नर्सेज भी राजस्थान में नियुक्ति की हकदार: हाईकोर्ट विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू जीएसटी नेटवर्क ने ई-वे बिल प्रणाली में मेट्रो रेल को परिवहन के पांचवें माध्यम के रूप में जोड़ा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की बहुआयामी भूमिकाः जीतनराम मांझी गोवा फिल्म फेस्टिवल आईएफएफआई -2026: दूसरे दिन वेव्स फिल्म बाजार में आकर्षण का केंद्र बना बिहार पवेलियन पूछताछ, साजिश और रहस्यों का खेल दिखाएगी \'प्यादे\', 11 दिसंबर को होगी रिलीज गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में आग लगने से महिला की मौत, बहू गंभीर; मां को बचाने के लिए तोड़ी कमरे की दीवार छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया छत्तीसगढ़ में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी ब्रिक्स किसी देश के लिए चुनौती नहीं, साझा समृद्धि का मंच है: ओम बिरला 2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला

एससीओ के मंच से प्रधानमंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- साम्राज्यों ने नक्शे बदले, सभ्यागत संवाद ने विचारों को बदला

20 Nov 2026

नई दिल्ली, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले ‘सभ्यागत संवाद’ में युद्ध और अशांति के बीच एकता एवं शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे बदले, लेकिन संस्कृति ने दुनिया के विचारों को बदलने और वैचारिक समृद्धि को ताकत देने का काम किया। हैं। संस्कृति हमें आपस में जोड़ती है और यही इस संवाद का मूल उद्देश्य है। यह एक नई परंपरा की शुरुआत है।


प्रधानमंत्री ने पुराना किला में प्रथम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साझा संस्कृति और सभ्यतागत विरासत ही विभिन्न देशों और समाजों को आपस में जोड़ती है और यह भारत की ही तरह विश्व में भी विविधता में एकता का आधार बन सकती है। उन्होंने भारतीय दर्शन के संदेश ‘प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सभ्यताओं के बीच संवाद का उद्देश्य भी आपसी सद्भाव, सहयोग और विश्व कल्याण की भावना को मजबूत करना है।


20 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस संवाद का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध और परस्पर जुड़ी सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करना, लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा अंतर-सांस्कृतिक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है।


प्रधानमंत्री कहा कि आज जब दुनिया में युद्ध और अशांति के बीच शांति की उम्मीदों पर चर्चा हो रही है, तब शंघाई सहयोग संगठन के देश सभ्यताओं के जुड़ाव और संवाद पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संवाद दुनिया को नई दिशा देने वाला मंच बन सकता है। उन्होंने कहा कि एससीओ देश संयुक्त प्रदर्शनियों, शोधकर्ताओं के आदान-प्रदान कार्यक्रमों और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा दे सकते हैं। इसके साथ ही साझा सांस्कृतिक मार्ग और विरासत परिपथ विकसित किए जा सकते हैं।


उन्होंने कहा कि हमें अपने युवाओं को एक-दूसरे की भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़ने के अधिक अवसर देने की जरूरत है। इसके लिए रचनात्मक मंचों के माध्यम से साझा विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है और स्थानीय कलाकारों को भी इन प्रयासों से जोड़ा जा सकता है।


उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की तकनीक ने दुनिया में सांस्कृतिक जुड़ाव की नई संभावनाएं पैदा की हैं। एससीओ देशों को इन संभावनाओं का लाभ उठाना चाहिए। संग्रहालयों, पुस्तकालयों और अभिलेखागार में मौजूद अनमोल विरासत को तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है। प्राचीन ग्रंथों के डिजिटलीकरण और अनुवाद तथा संयुक्त शोध के जरिए नई जानकारियां सामने लाई जा सकती हैं। इससे एक देश में बैठकर दूसरे देश की सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझना संभव होगा।


प्रधानमंत्री ने भारत की ज्ञान विरासत और उसके दुनियाभर में हुए फैलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी शिक्षाएं जितनी प्राचीन हैं, उतनी ही सार्वभौमिक भी है।


उद्घाटन समारोह में ‘सभ्यताओं का संवाद - सांस्कृतिक प्रस्तुति’ शीर्षक से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संगीत, नृत्य, दृश्य कथावाचन और वर्णन का अनूठा समावेश रहा। 'वसुधैव कुटुम्बकम - विश्व एक परिवार है' विषय पर आधारित यह प्रस्तुति भारत और यूरेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को उजागर करने वाली थी। इस फोरम पर भारत की पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली ‘अस्तित्व – हमारे अस्तित्व का सार’ शीर्षक से प्रदर्शनियां भी आयोजित की गई हैं।

Latest News