इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ड्रैगन का ‘दूसरा मोर्चा’ भारत, पाकिस्तान के सहारे दो मोर्चों की चुनौती, निर्भरता को हथियार बना रहा चीन मणिपुर जहरीली शराब त्रासदी: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, 600 से अधिक बीमार; राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना शोकसभा में अचानक भड़की आग, 21 लोग झुलसे: गैस रिसाव के बाद चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग पोटाश बम से जंगली सुअरों का अवैध शिकार, दो गिरफ्तार खूंटी में दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, एक गंभीर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, 13 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: चीन-मलेशिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर नाटो सतर्क, मार्क रूटे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सुशील अंसल की पुनरीक्षण याचिका खारिज नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपितों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई अन्य राज्यों में पंजीकृत नर्सेज भी राजस्थान में नियुक्ति की हकदार: हाईकोर्ट विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू जीएसटी नेटवर्क ने ई-वे बिल प्रणाली में मेट्रो रेल को परिवहन के पांचवें माध्यम के रूप में जोड़ा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की बहुआयामी भूमिकाः जीतनराम मांझी गोवा फिल्म फेस्टिवल आईएफएफआई -2026: दूसरे दिन वेव्स फिल्म बाजार में आकर्षण का केंद्र बना बिहार पवेलियन पूछताछ, साजिश और रहस्यों का खेल दिखाएगी \'प्यादे\', 11 दिसंबर को होगी रिलीज गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में आग लगने से महिला की मौत, बहू गंभीर; मां को बचाने के लिए तोड़ी कमरे की दीवार छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया छत्तीसगढ़ में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी ब्रिक्स किसी देश के लिए चुनौती नहीं, साझा समृद्धि का मंच है: ओम बिरला 2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री फूल चंद मुलाना का निधन

हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री फूल चंद मुलाना का निधन

20 Nov 2026

-सबसे लंबे समय तक रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

-पुत्र अंबाला के सांसद तो पुत्रवधू हैं मुलाना की विधायक


चंडीगढ़, 20 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष फूलचंद मुलाना का शुक्रवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 85 साल के थे। किडनी में समस्या के चलते उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वर्गीय फूल चंद मुलाना कई दशकों तक हरियाणा की राजनीति में सक्रिय रहे। वह अंबाला से सांसद वरुण चौधरी के पिता तथा मुलाना हलका से विधायक पूजा के ससुर थे।


पारिवारिक सदस्यों के अनुसार अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें पंचकूला आवास पर लाया गया था। शुक्रवार सुबह दोबारा तबियत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आज सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। फूल चंद मुलाना हरियाणा कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष रहे। उन्होंने करीब साढ़े 6 साल तक पार्टी की कमान संभाली। वे मुलाना विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे।


उनके बेटे वरुण चौधरी अंबाला से कांग्रेस सांसद हैं, जबकि बहू पूजा चौधरी मुलाना से विधायक हैं। वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिता के निधन की जानकारी दी। फूल चंद मुलाना का जन्म 6 अप्रैल 1941 को हुआ था। उन्होंने कला संकाय में ग्रेजुएशन और कानून की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे वकालत के पेशे से जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और साल 1972 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर मुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की और पहली बार विधायक बने।


1977 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1982 में उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 1987 में वे फिर चुनाव हार गए, लेकिन 1991 में कांग्रेस के टिकट पर वापसी करते हुए तीसरी बार विधायक बने। 1996 और 2000 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार मिली। इसके बाद 2005 में उन्होंने मुलाना सीट से चौथी बार जीत दर्ज की और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।


अगस्त 2007 में उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने लगातार करीब साढ़े 6 साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली। मुलाना के अध्यक्ष रहते हुए ही 2009 में हरियाणा विधानसभा चुनाव हुए थे। उस समय कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाई थी। फरवरी 2014 में उनकी जगह अशोक तंवर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

Latest News