इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला

कल रात देखें पर्सीड उल्कापात की आसमानी आतिशबाजी

11 Aug 2026



नैनीताल, 11 अगस्त (एजेंसी)। अगस्त में होने वाला पर्सीड उल्कापात वर्ष के सबसे लोकप्रिय और शानदार उल्कापातों में से एक है। इस वर्ष आगामी 12 और 13 अगस्त की रात इसके अधिकतम सक्रिय रहने की संभावना है। अमावस्या के कारण इस दौरान चांदनी नहीं होने से आसमान अपेक्षाकृत अंधेरा रहेगा। ऐसे में यदि मौसम साफ रहा तो मध्यरात्रि के बाद कुछ घंटों में प्रति घंटे 50 से 100 तक आसमान में चमकते हुए गिरती उल्काएँ दिखाई दे सकती हैं। इन्हें देखने के लिए किसी दूरबीन की आवश्यकता नहीं होगी।


एरीज विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि आम बोलचाल में जिसे ‘टूटता तारा’ या ‘शूटिंग स्टार’ कहा जाता है, उसका तारों से कोई संबंध नहीं होता। इसे हिंदी में उल्का कहा जाता है। धूमकेतु और क्षुद्रग्रह सूर्य की परिक्रमा करते समय धूल तथा छोटे-छोटे कण अपनी कक्षा में छोड़ते जाते हैं। जब पृथ्वी ऐसे कणों के बादल से होकर गुजरती है तो ये कण वायुमंडल में प्रवेश कर घर्षण के कारण गर्म होकर जलने लगते हैं और आकाश में चमकती हुई लकीर के रूप में दिखाई देते हैं। एक रात में बड़ी संख्या में उल्काएँ दिखाई देने और उनके आकाश के किसी एक क्षेत्र से आते हुए प्रतीत होने की घटना को उल्कापात कहा जाता है। पर्सीड उल्कापात लगभग जुलाई के मध्य से अगस्त के अंत तक सक्रिय रहता है, जबकि इसकी सर्वाधिक गतिविधि अगस्त के मध्य में होती है।इसका संबंध स्विफ्ट-टटल धूमकेतु से है। इस दौरान उल्काएँ पर्शियस तारामंडल की दिशा से आती हुई प्रतीत होती हैं। डॉ. यादव के अनुसार पर्सीड उल्कापात देखने के लिए कृत्रिम रोशनी से दूर किसी खुले स्थान का चयन करना बेहतर रहेगा। अगस्त में मानसून के कारण बादल बाधा बन सकते हैं, लेकिन आसमान कुछ घंटों के लिए साफ होने पर इस खगोलीय घटना का आनंद लिया जा सकता है। इसके लिए केवल खुले और अंधेरे आकाश की ओर आराम से देखते रहना पर्याप्त है।



Latest News