इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ड्रैगन का ‘दूसरा मोर्चा’ भारत, पाकिस्तान के सहारे दो मोर्चों की चुनौती, निर्भरता को हथियार बना रहा चीन मणिपुर जहरीली शराब त्रासदी: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, 600 से अधिक बीमार; राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना शोकसभा में अचानक भड़की आग, 21 लोग झुलसे: गैस रिसाव के बाद चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग पोटाश बम से जंगली सुअरों का अवैध शिकार, दो गिरफ्तार खूंटी में दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, एक गंभीर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, 13 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: चीन-मलेशिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर नाटो सतर्क, मार्क रूटे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सुशील अंसल की पुनरीक्षण याचिका खारिज नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपितों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई अन्य राज्यों में पंजीकृत नर्सेज भी राजस्थान में नियुक्ति की हकदार: हाईकोर्ट विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू जीएसटी नेटवर्क ने ई-वे बिल प्रणाली में मेट्रो रेल को परिवहन के पांचवें माध्यम के रूप में जोड़ा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की बहुआयामी भूमिकाः जीतनराम मांझी गोवा फिल्म फेस्टिवल आईएफएफआई -2026: दूसरे दिन वेव्स फिल्म बाजार में आकर्षण का केंद्र बना बिहार पवेलियन पूछताछ, साजिश और रहस्यों का खेल दिखाएगी \'प्यादे\', 11 दिसंबर को होगी रिलीज गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में आग लगने से महिला की मौत, बहू गंभीर; मां को बचाने के लिए तोड़ी कमरे की दीवार छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया छत्तीसगढ़ में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी ब्रिक्स किसी देश के लिए चुनौती नहीं, साझा समृद्धि का मंच है: ओम बिरला 2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
लगातार दूसरे दिन जोरदार मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स निचले स्तर से 1,634 अंक तक उछला

लगातार दूसरे दिन जोरदार मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स निचले स्तर से 1,634 अंक तक उछला

20 Nov 2026

नई दिल्ली, 20 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। घरेलू शेयर बाजार ने आज लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी के साथ कारोबार का अंत किया। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही निगेटिव ग्लोबल संकेतों की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की और बढ़ गई लेकिन थोड़ी देर बाद ही विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार लिवाली और बैंकिंग व आईटी शेयरों में आई तेजी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक नौ महीने के ऊपरी स्तर पर बंद होने में सफल रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1.08 प्रतिशत की मजबूती दर्ज करते हुए बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 सूचकांक ने 1.12 प्रतिशत की उछाल के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज सुबह 463.50 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,558.25 अंक के स्तर पर खुला था। कारोबार की शुरुआत होते ही शुरुआती बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक 618.48 अंक यानी 0.74 प्रतिशत फिसल कर 82,403.27 अंक के दिन के निचले स्तर तक आ गया। इसके बाद बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस और आईटी सेक्टर के दिग्गज शेयरों में खरीदारी बढ़ने से सेंसेक्स ने शानदार रिकवरी की।


लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक दिन के निचले स्तर से 1,634.69 अंक उछल कर 1,016.21 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,037.96 अंक के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, अंतिम सत्र में ऊपरी स्तर पर मामूली मुनाफा वसूली होने के कारण इस सूचकांक की चाल में हल्की नरमी आई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 118.25 अंक फिसल कर 897.96 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 83,919.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 सूचकांक ने भी आज कमजोरी के साथ शुरुआत की। यह सूचकांक आज 146.30 अंक यानी 0.57 प्रतिशत लुढ़क कर 25,368 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के तुरंत बाद शुरुआती दबाव के चलते यह सूचकांक 169.10 अंक यानी 0.66 प्रतिशत फिसल कर 25,345.20 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। इस गिरावट के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने निचले स्तर पर लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण निफ्टी की चाल में तेज उछाल आ गया।


लगातार हो रही लिवाली के कारण यह सूचकांक दिन के निचले स्तर से 460 अंक से अधिक की छलांग लगा कर 294.50 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 25,808.80 अंक के ऊपरी स्तर पर जा पहुंचा। पूरे दिन के उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी 50 सूचकांक कुल 286.30 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 25,800.60 अंक के स्तर पर बंद होने में सफल रहा।


सेक्टोरल फ्रंट पर आज बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा चमक नजर आई, जहां निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 3.01 प्रतिशत और निफ्टी बैंक इंडेक्स 2.39 प्रतिशत की तूफानी तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। इसके अलावा आईटी, हेल्थकेयर और सीमेंट इंडेक्स में भी अच्छी मजबूती दर्ज की गई। दूसरी ओर, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव हावी रहा, जिसके चलते ये इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला रुख बना रहा, जहां निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।


आज शेयर बाजार में आई इस शानदार तेजी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में एक लाख करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 514.17 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 513.14 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.03 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।


आज दिनभर के कारोबार के दौरान बीएसई में 4,392 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,662 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,530 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 200 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में भी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव के चलते गिरावट वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एनएसई में आज 3,335 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,268 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 2,067 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान और 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


आज दिनभर के कारोबार के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 5.29 प्रतिशत की तूफानी तेजी के साथ 9,200 रुपये के भाव पर बंद होकर टॉप गेनर रहे। इसके अलावा एक्सिस बैंक 4.72 प्रतिशत की छलांग लगा कर 1,446 रुपये, मैक्स हेल्थकेयर 3.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,081 रुपये, मारुति सुजुकी 3.11 प्रतिशत की उछाल के साथ 14,011 रुपये और अल्ट्राटेक सीमेंट 3.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 12,939 रुपये के स्तर पर आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में बंद हुए।


दूसरी ओर, आज के कारोबार में बिकवाली के दबाव में फंसे टॉप लूजर्स में टाइटन कंपनी 1.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,620 रुपये के भाव पर बंद होकर सबसे आगे रहा। इसके साथ ही टाटा स्टील 1.60 प्रतिशत टूट कर 178 रुपये, एनटीपीसी 1.08 प्रतिशत की कमजोरी दिखाते हुए 321.50 रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) 1.05 प्रतिशत की मंदी के साथ 2,052.50 रुपये और जियो फाइनेंशियल 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 224.97 रुपये के स्तर पर आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Latest News