इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ड्रैगन का ‘दूसरा मोर्चा’ भारत, पाकिस्तान के सहारे दो मोर्चों की चुनौती, निर्भरता को हथियार बना रहा चीन मणिपुर जहरीली शराब त्रासदी: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, 600 से अधिक बीमार; राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना शोकसभा में अचानक भड़की आग, 21 लोग झुलसे: गैस रिसाव के बाद चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग पोटाश बम से जंगली सुअरों का अवैध शिकार, दो गिरफ्तार खूंटी में दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, एक गंभीर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, 13 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: चीन-मलेशिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर नाटो सतर्क, मार्क रूटे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सुशील अंसल की पुनरीक्षण याचिका खारिज नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपितों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई अन्य राज्यों में पंजीकृत नर्सेज भी राजस्थान में नियुक्ति की हकदार: हाईकोर्ट विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू जीएसटी नेटवर्क ने ई-वे बिल प्रणाली में मेट्रो रेल को परिवहन के पांचवें माध्यम के रूप में जोड़ा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की बहुआयामी भूमिकाः जीतनराम मांझी गोवा फिल्म फेस्टिवल आईएफएफआई -2026: दूसरे दिन वेव्स फिल्म बाजार में आकर्षण का केंद्र बना बिहार पवेलियन पूछताछ, साजिश और रहस्यों का खेल दिखाएगी \'प्यादे\', 11 दिसंबर को होगी रिलीज गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में आग लगने से महिला की मौत, बहू गंभीर; मां को बचाने के लिए तोड़ी कमरे की दीवार छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया छत्तीसगढ़ में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी ब्रिक्स किसी देश के लिए चुनौती नहीं, साझा समृद्धि का मंच है: ओम बिरला 2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराकर जीत से किया आगाज

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराकर जीत से किया आगाज

19 Nov 2026

भोपाल, 19 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार से शुरू हुई महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मेजबान भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। यहां बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से पराजित किया।


मुकाबले में भारत की ओर से खान मुमताज, कप्तान सलीमा टेटे, पूजा साहू और लालरेमसियामी ने गोल किए। वहीं, पदार्पण मैच में गोल करने वाली पूजा साहू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के पहले दिन चीन और जापान ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल किए।


मैच का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में नुरामीराह जुल्किफ्ली ने गोल कर मलेशिया को आगे कर दिया। हालांकि, भारत ने तुरंत जवाब दिया। खान मुमताज ने 19 मिनट 40 सेकंड पर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर स्कोर बराबर कर दिया।


तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान सलीमा टेटे ने 34 मिनट 32 सेकंड पर गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद 38 मिनट 50 सेकंड पर पूजा साहू ने गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया। चौथे क्वार्टर में 48 मिनट 25 सेकंड पर लालरेमसियामी ने भारत के खाते में चौथा गोल जोड़ दिया। इसके बाद मलेशिया की टीम वापसी नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।


चीन ने सात गोल से दर्ज की बड़ी जीत


इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में चीन ने थाईलैंड को 7-0 से हराकर जीत दर्ज की। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे क्वार्टर में चीन ने दो गोल कर बढ़त बना ली। 27वें मिनट में फेंग किंगमियाओ ने गोल किया, जबकि 28वें मिनट में डेंग क्यूचान ने दूसरा गोल दागा।


तीसरे क्वार्टर में चीन ने पांच मिनट के भीतर लगातार गोल कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। फेंग किंगमियाओ ने 32वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से अपना दूसरा गोल किया। अगले मिनट कप्तान वेई किक्सियाओ ने बढ़त बढ़ाई। इसके बाद चेन युजुन ने 38वें और डेंग क्यूचान ने 42वें मिनट में गोल किया। अंतिम क्वार्टर में झांग हेयांग ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर चीन की बढ़त 7-0 कर दी।


अंतिम मिनट में जापान ने पलटा मैच


दिन का दूसरा मुकाबला जापान और दक्षिण कोरिया के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच पूरे समय कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले तीन क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। जापान ने लगातार हमले किए और पेनल्टी कॉर्नर के मौके भी बनाए, लेकिन कोरियाई रक्षापंक्ति ने उसके प्रयासों को नाकाम कर दिया।


मुकाबले का फैसला अंतिम मिनट में हुआ। 58 मिनट 59 सेकंड पर मिले पेनल्टी कॉर्नर को सैतो हानामी ने गोल में बदलकर जापान को 1-0 की बढ़त दिला दी। दक्षिण कोरिया ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। इस तरह जापान ने 1-0 से जीत दर्ज की।


छह देशों की टीमें, 28 नवंबर तक मुकाबले


भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भाग ले रही हैं। राउंड रॉबिन आधार पर होने वाले मुकाबलों में प्रत्येक टीम अन्य पांच टीमों से खेलेगी। लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।मेजबान भारत मौजूदा चैंपियन है और घरेलू मैदान पर एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से उतरा है।

Latest News