इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू धांडा व्यक्तिगत फाइनल में नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा और सीपीआई ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप, एफआईआर दर्ज मासआर्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 15 ठिकानों पर छापे, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम

नाबालिग गैंगरेप कांड : फरार चौकी इंचार्ज पर 50 हजार का इनाम, चार टीमें तलाश में

10 Jan 2026



कानपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के सचेण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 वर्षीय किशाेरी से गैंगरेप मामले में शनिवार को कमिश्नरेट पुलिस ने निलंबित फरार चल रहे आरोपित चौकी इंचार्ज अमित मौर्य पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश कर रही हैं। यूट्यूबर शिवबरन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके साथ ही मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी को निलंबित, एसीपी को लाइन हाजिर और डीसीपी को कानपुर मुख्यालय में अटैच किया है।


संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह ने शनिवार काे बताया कि सचेण्डी में नाबालिग से गैंगरेप मामले में कई बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं। इनमें मुख्य आरोपित यूट्यूबर शिवबरन यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दूसरा आरोपित निलंबित चौकी इंचार्ज अमित मौर्य मौके से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें उसके गृह जनपद गोरखपुर से लेकर प्रयागराज और वाराणसी में दबिश दे रही हैं। इसके अलावा एक टीम लखनऊ के लिए भी रवाना हुई है। घटना के बाद से ही आरोपित ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है, जिस वजह से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।


उल्लेखनीय है कि बीती मंगलवार को सचेण्डी थाना में 14 वर्षीय किेशाेरी के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की घटना में अज्ञात दाे लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पीड़ित के बयानों व अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) कपिल देव सिंह की जांच में पाया गया कि प्रभारी विक्रम सिंह ने मुकदमा में पॉस्को की धारा नहीं लगाया। साथ ही नाम नामजद होने के बावजूद थाना प्रभारी ने मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया। इस लापरवाही के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया तो वहीं मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पनकी एसीपी शिखर को लाइन हाजिर किया, जबकि पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी को पुलिस आयुक्त मुख्यालय में अटैच किया गया है।