इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी हजारीबाग में नकली नोट नेटवर्क को लेकर एनआईए की दो घरों में छापेमारी लखनऊ : जेसीबी मशीन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मृत्यु, परिजनाें ने किया हंगामा सेना को मिले 450 स्वदेशी नागास्त्र-1 एंटी-टैंक लोइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम कांग्रेस ने उत्तराखंड में सरकारी भूमि व धरोहर निजी हाथों में सौंपने का लगाया आरोप एनएच-31 पर दो ट्रकों की भिड़ंत, ट्रक पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स की ऐतिहासिक जीत, संसद के दोनों सदनों में नियंत्रण, राष्ट्रपति ट्रंप ने नतीजों को स्वीकार किया महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान शादी के चार साल बाद पति गौतम हाथीरमानी से अलग हुईं कनिका कपूर पंजाब समेत सात राज्यों में 35 ठिकानों पर ईडी के छापे, आम आदमी पार्टी के विधायक समेत कई लोग जांच के दायरे में केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान में तीन और शव बरामद, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए शव विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से की मुलाकात अमेठी : चलती ट्रेन में गर्भवती महिला ने दिया बेटे को जन्म, जच्चा -बच्चा दोनों स्वस्थ बिहार के भोजपुर में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या बिहार के नालंदा में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, दो गंभीर राशिफल : 04 नवंबर, 2026 पंचांग : 04 नवंबर, 2026 महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए मनसे का दीपोत्सव रद्द अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नहीं, सत्य और धर्म की शक्ति पर टिका था : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद धार में लोकायुक्त के छापे में सहकारी समिति प्रबंधक की अकूत संपत्ति का खुलासा
नेपाल में मीडिया संस्थानों पर आधीरात पुलिस की छापेमारी, कई पत्रकार हिरासत में

नेपाल में मीडिया संस्थानों पर आधीरात पुलिस की छापेमारी, कई पत्रकार हिरासत में

31 Oct 2026


काठमांडू, 31 अक्टूबर (एजेंसी)। नेपाल की राजधानी काठमांडू के कई मीडिया संस्थानों पर मध्य रात में पुलिस की छापेमारी हुई है जिसके बाद करीब आधा दर्जन पत्रकारों को पुलिस ने नियंत्रण में लिया है।


सबसे पहले अनामनगर स्थित ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘दियो पोस्ट’ के कार्यालय में पुलिस पहुंची। पुलिस ने इस समाचार पोर्टल के प्रधान संपादक सुदीप बिश्वकर्मा और न्यूज कोऑर्डिनेटर मदन ढुंगाना को नियंत्रण में लिया है।


पोर्टल में कार्यरत एक पत्रकार के अनुसार, सादे कपड़ों में चार पुलिसकर्मी कार्यालय पहुंचे। पत्रकार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने कहा कि वे बिश्वकर्मा और ढुंगाना को बातचीत के लिए अपने साथ ले जाने आए हैं।


यह घटनाक्रम शुक्रवार को कई मीडिया संस्थानों में पुलिस के पहुंचने और कई पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की खबरों के बीच सामने आया है।


पुलिस ने नेपाल प्रेस के बिश्वमणि सुबेदी को उनके दफ्तर में छापेमारी कर न्यूज रूम से उठा ले गए। इसी तरह सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के बिजुलीबाजार स्थित एक मीडिया संस्थान के कार्यालय पहुंचने के बाद मोटिवेट न्यूज के पत्रकार शोभराज बराल को भी हिरासत में लिया गया है।


डीएनए खबर के प्रधान संपादक धीरज बस्नेत को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पोर्टल में कार्यरत एक पत्रकार ने बताया कि दोपहर में बस्नेत को काठमांडू पुलिस अपराध जांच कार्यालय, टेकू से फोन आया था। उन्हें ई-सेवा से जुड़े कथित घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया गया था। पत्रकार के अनुसार, बस्नेत कार्यालय पहुंचे, लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि उन्हें वहीं रहना होगा।


इस बीच, पांच सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी दैनिक समाचार पत्र नया पत्रिका के कार्यालय पहुंचे। वे वहां कार्यरत संवाददाता नवराज मैनाली को अपने साथ ले जाना चाहते थे। संपादक खगेन्द्र पंत के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें मैनाली को साइबर ब्यूरो ले जाना है। पंत ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट नहीं दिखाया और कार्यालय में से जबरदस्ती उन्हें उठाकर ले गई है।


ऐसे ही खबर मिली है कि पुलिस की एक टीम दियो पोस्ट के कार्यालय भी पहुंची है। पोर्टल ने एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें मुख्य न्यायाधीश से संबंधित समाचार को लेकर उसे धमकी मिलने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने दियों पोस्ट के संपादक और एक पत्रकार को भी नियंत्रण में लेकर साइबर ब्यूरो गई है।


पुलिस के द्वारा मध्य रात्रि में की गई इस कार्रवाई के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के दलों ने इसका कड़ा विरोध किया है।

Latest News