इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी
हजारीबाग में नकली नोट नेटवर्क को लेकर एनआईए की दो घरों में छापेमारी

हजारीबाग में नकली नोट नेटवर्क को लेकर एनआईए की दो घरों में छापेमारी

04 Nov 2026

- दस्तावेज-इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले गए


हजारीबाग, 04 नवंबर (हि.स.)। हजारीबाग में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की पटना शाखा ने नकली नोटों के नेटवर्क से जुड़े मामले में दो घरों में छापेमारी की। दोनों घर बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हुरहुरू स्थित बाबा पथ के सुभाष बारला मार्ग पर हैं। ये मकान दो भाइयों प्रदीप साव और उदय साव के बताए जा रहे हैं। एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस के साथ सुबह मौके पर पहुंची और दोनों घरों में एक साथ तलाशी शुरू की।


कार्रवाई के दौरान घरों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। आसपास के लोगों को भी घरों के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एनआईए देशव्यापी नकली नोट नेटवर्क से जुड़े एक मामले की जांच कर रही है। एजेंसी को इनपुट मिला था कि हजारीबाग के इस इलाके से नकली नोटों के कारोबार के तार जुड़े हो सकते हैं। इसके साथ ही संभावित हवाला लेन-देन की भी जांच की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने दोनों ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित लोगों का नकली नोटों के नेटवर्क से कोई संपर्क है या नहीं। हालांकि, अब तक किसी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने दोनों घरों की अलग-अलग तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजात की जांच की। घर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। जांच का मुख्य फोकस नकली नोटों के कारोबार और संभावित हवाला नेटवर्क से जुड़े साक्ष्य जुटाना था।


सुबह से जारी तलाशी के बाद दोनों घरों की जांच पूरी कर टीम वहां से रवाना हो गई। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। तलाशी में क्या मिला, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


एनआईए और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी छापेमारी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल, तलाशी में मिले संभावित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।-----------

Latest News