इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी
शादी के चार साल बाद पति गौतम हाथीरमानी से अलग हुईं कनिका कपूर

शादी के चार साल बाद पति गौतम हाथीरमानी से अलग हुईं कनिका कपूर

04 Nov 2026

मुंबई, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर ने अपने पति और व्यवसायी गौतम हाथीरमानी से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने वर्ष 2022 में लंदन में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद कनिका ने सोशल मीडिया के जरिए इस रिश्ते के खत्म होने की जानकारी साझा की। हालांकि, उन्होंने अलग होने की वजह का खुलासा नहीं किया है। साथ ही उन्होंने प्रशंसकों और करीबियों से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।


कनिका ने अपने पोस्ट में लिखा, “प्रिय दोस्तों और परिवार वालों, काफी सोच-विचार के बाद मेरे पति और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। हमने जो समय साथ बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। आगे बढ़ते हुए आप सभी से हमारी निजता का सम्मान करने और थोड़ी समझदारी दिखाने की विनती करती हूं।” उनके इस ऐलान के बाद से ही यह खबर चर्चा में है।


गौतम से कनिका की यह दूसरी शादी थी। गायिका ने पहले बताया था कि वह गौतम को करीब 15 साल से जानती थीं और शादी से पहले दोनों अच्छे दोस्त थे। कनिका के मुताबिक उन्होंने गौतम को पहली बार 2014 में शादी के लिए पूछा था और फिर 2020 में दोबारा यह बात कही थी। अगस्त, 2021 में गौतम ने उन्हें प्रपोज किया, जिसके बाद दोनों ने 2022 में शादी कर ली थी।

Latest News