इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी
अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नहीं, सत्य और धर्म की शक्ति पर टिका था : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नहीं, सत्य और धर्म की शक्ति पर टिका था : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

04 Nov 2026

  • बोले शंकराचार्य—योगी आदित्यनाथ के शासन की तुलना रामराज्य से करना उचित नहीं


वाराणसी, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की स्थिति की तुलना ‘अंगद के पैर’ से किए जाने पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अंगद का पैर किसी सत्ता या अहंकार के बल पर नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और न्याय की शक्ति के आधार पर स्थिर था।


शंकराचार्य ने कहा कि राजनीतिज्ञों को यह समझना चाहिए कि धर्मग्रंथों के प्रसंगों और प्रतीकों का अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार इस्तेमाल करना धर्म का सम्मान नहीं, बल्कि उसका सरलीकरण है। अंगद जी ने रावण की सभा में स्पष्ट किया था कि उनका पैर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के धर्म, सत्य और न्याय की नीति के प्रभाव से अडिग है। ऐसे में अंगद के पैर के प्रसंग को सत्ता के अहंकार और राजनीतिक मजबूती से जोड़ना उचित नहीं है।


उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस शासन में बटुकों की चोटियां खींचे जाने, संतों पर निर्ममतापूर्वक प्रहार किए जाने और लाखों गौमाताओं के कटने जैसे आरोप हों, उस शासन की तुलना रामराज्य से कदापि नहीं की जा सकती।


शंकराचार्य ने कहा कि रामराज्य की मूल भावना धर्म, न्याय, करुणा, मर्यादा और लोककल्याण पर आधारित थी। इसलिए किसी भी सरकार का मूल्यांकन सत्ता की मजबूती के आधार पर नहीं, बल्कि उसके शासन में धर्म, न्याय और जनकल्याण की स्थिति के आधार पर किया जाना चाहिए।


बुधवार को शंकराचार्य के स्थानीय मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने यह जानकारी दी।

Latest News