इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी
एनएच-31 पर दो ट्रकों की भिड़ंत, ट्रक पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल

एनएच-31 पर दो ट्रकों की भिड़ंत, ट्रक पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल

04 Nov 2026



भागलपुर, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।


भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना स्थित एनएचएआई प्लांट के समीप दो ट्रकों के बीच हुई इस भीषण टक्कर में एक ट्रक सड़क पर ही पलट गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुआ। नवगछिया की ओर से आ रहा एक खाली ट्रक जैसे ही बीरबन्ना काली मंदिर और एनएचएआई प्लांट के समीप पहुंचा, खगड़िया की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी भयावह थी कि नवगछिया की ओर से आ रहे ट्रक का अगला और निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते एनएच-31 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सहयोग से क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में फंसे घायल चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए घायल चालक को तत्काल नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल चालक की पहचान पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर गांव निवासी महेश राय के 19 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार बिट्टू के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं।


सीएचसी के ड्यूटी पर तैनात डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति अब खतरे से बाहर है। बीच सड़क पर ट्रक के पलटने के कारण एनएच-31 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भवानीपुर थाना पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर आवागमन को सुचारू रूप से बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रेलर की तलाश की जा रही है।

Latest News