इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी
केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान में तीन और शव बरामद, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए शव

केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान में तीन और शव बरामद, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए शव

04 Nov 2026

-13 सदस्यीय दल के लापता होने के बाद शुरू हुआ था सर्च ऑपरेशन-खराब मौसम और भारी बर्फबारी से बचाव कार्य में आ रही बाधा


उत्तरकाशी, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकर्स और उनके सहयोगी कर्मचारियों की तलाश में बुधवार को भी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी रहा। अभियान के दौरान तीन और शव बरामद किए गए हैं। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीनों शवों को हेलीकॉप्टर की मदद से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया। वहीं, अभियान के तहत शेष लापता लोगों की तलाश की जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ समेत कुल 13 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। दल को निर्धारित समय पर वापस लौटना था, लेकिन क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के कारण ट्रेक मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस वजह से दल के सदस्य समय पर वापस नहीं लौट सके। काफी समय तक दल से संपर्क नहीं होने और उसके वापस नहीं पहुंचने पर प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।


राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इस अभियान में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम), वन विभाग और संबंधित ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें भी सहयोग कर रही हैं। सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।


केदारताल ट्रेक क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी, ग्लेशियर और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बचाव अभियान में लगातार चुनौतियां सामने आ रही हैं। दुर्गम रास्तों और कम दृश्यता के बीच रेस्क्यू टीमों को काफी सावधानी के साथ आगे बढ़ना पड़ रहा है। इसके बावजूद एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की टीमें अभियान में जुटी हुई हैं।


बुधवार को बरामद तीनों शवों को हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया। प्रशासन और बचाव दल का पूरा ध्यान अब शेष लापता सदस्यों का पता लगाने पर केंद्रित है। अभियान जारी है और रेस्क्यू टीमों की ओर से क्षेत्र में लगातार तलाशी ली जा रही है।

Latest News