इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी
महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान

महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान

04 Nov 2026

नई दिल्ली, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली आगामी आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 10 टीमों के इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की कमान नाहिदा अख्तर के हाथों में होगी। पिछले महीने उन्हें निगार सुल्ताना जोटी की जगह टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। कप्तान बनने के बाद नाहिदा के लिए यह पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा, जिसमें उनकी नेतृत्व क्षमता की परीक्षा होगी।


बांग्लादेश को ग्रुप-बी में पाकिस्तान, थाईलैंड, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 नवंबर से होगी और फाइनल 25 नवंबर को होगा। अनुभवी बल्लेबाज सोभाना मोस्तारी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, पूर्व कप्तान निगार सुल्ताना जोटी भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं और खिलाड़ी के रूप में अपना योगदान जारी रखेंगी।


आईसीसी वेबसाइट के अनुसार टीम की प्रमुख तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर टखने की चोट के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। उनकी जगह तेज गेंदबाज दिशा बिस्वास को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज साथी रानी और ऑलराउंडर जन्नतुल फिरदुस सुमोना की टीम में वापसी हुई है।


बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत 12 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अजमान (यूएई) के करवान क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।


बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीमः नाहिदा अख्तर (कप्तान), सोभाना मोस्तारी (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोर्ना अख्तर, दिशा बिस्वास, जुवैरिया फिरदौस, जन्नतुल फर्दूस सुमोना, राबेया खान, फाहिमा खातून, शांजिदा अख्तर मगला, रितु मोनी, साथी रानी, निगार सुल्ताना जोटी और फरीहा इस्लाम त्रिस्ना।---------------

Latest News