इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी
नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी

नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी

04 Nov 2026

  • कुलभूषण उपमन्यु


पिछले दिनों पंजाब के लुधियाना की संस्था 'पब्लिक एक्शन कमेटी मत्तेवाड़ा सतलुज' ने कुल्लू-मनाली क्षेत्र में ब्यास नदी के तल को गहरा करके किनारों पर कंक्रीट की दीवारें लगाने के काम को बंद करवाने के लिए राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय हिमाचल प्रदेश और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस देकर हिमालय क्षेत्र में नदी एवं बाढ़ प्रबंधन के मुद्दे पर जारी बहस को पुनर्जीवित कर दिया है, जिस पर स्पष्टता टिकाऊ पर्वतीय विकास के लिए जरूरी है। 2023 में भी बरसात में ब्यास की बाढ़ ने इस क्षेत्र में भारी तबाही की थी। राष्ट्रीय राजमार्ग भी तबाह हुआ था, जिसके निरीक्षण के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस क्षेत्र का दौरा किया था। तब भी नदी की ड्रेजिंग की बात उठी थहिमालय नीति अभियान ने तब भी इस पर प्रश्न उठाया था और उचित तकनीकी और वैज्ञानिक शोध के बाद ही कोई निर्णय करने की बात कही थी। 5 अगस्त 2023 को इस विषय पर मेरा भी एक लेख प्रकाशित हुआ था। लुधियाना की संस्था ने एमसी. मेहता बनाम कमलनाथ केस का भी जिक्र किया है, जिसका फैसला 15 मार्च 2002 को हुआ, जिसमें उच्चतम न्यायालय ने ब्यास नदी के प्राकृतिक बहाव से छेड़छाड़ पर अंकुश की बात कही और सार्वजनिक न्यास के सिद्धांत के आधार पर “प्रदूषक द्वारा भरपाई” को सही ठहराया।

उस नोटिस में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण में दायर सुगंधा बनाम सड़क परिवहन मंत्रालय के केस का भी हवाला दिया, जिसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में हाइवे निर्माण से संबंधित चिंताओं को जायज ठहराया था, जिनमें सड़क के सर्वे से जुड़े मामलों जैसे कि नदी के उच्चतम बाढ़ स्तर का आकलन करना शामिल है ताकि यह पता लग सके कि कहीं सड़क बाढ़ स्तर के भीतर तो नहीं आ गई है या सड़क निर्माण कार्य बाढ़ निर्मित समतल भूमि में तो नहीं घुसजाहिर है कि ड्रेजिंग कार्य सड़क को सुरक्षित करने और नदी के पास की बस्तियों को बाढ़ से बचाने के लिए किया जा रहा है, इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि पहले न्यायालय द्वारा दी गई हिदायतों का पालन किया जाए। इस मामले में यदि पालन किया गया है तो बताया जाना चाहिए वरना यह एक बड़ी लापरवाही मानी जाएगी। हिमालय नीति अभियान के संयोजक गुमान सिंह ने भी मांग की है कि नदी के प्रवाह को बदलने वाली कोई भी कारवाई पर्याप्त वैज्ञानिक अध्ययन के बिना करना खतरनाक हो सकती हैवैज्ञानिक दृष्टि से नदी में जमा मलबा हमेशा समस्या नहीं होता।

हिमालयी नदियां अपने साथ भू-क्षरण और चट्टानों के अपक्षय से टूटने से पैदा मलबा अपने साथ लाती रहती हैं और उसे नीचे तक बहा कर जगह-जगह छोड़ती जाती हैं। यही नदी की पारिस्थितिकी का निर्माण करता है। इसमें ज्यादा छेड़छाड़ नदी की पारिस्थितिकी को हानि पंहुचा सकती है। हिमालयी नदियों के तल सख्त चट्टानों द्वारा नहीं बने हैं। इसलिए ज्यादा मलबा निकाल लेने से तेज ढलानों के कारण नदी तल के भूमि कटाव के बढ़ने और तल के गहरे होते जाने का खतरा पैदा हो सकता है। तल यदि गहरा हो गया तो किनारे पर लगाई गई आरसीसी दीवारों की नींव भी नंगी हो जाएगी और दीवारें अंदर नदी में गिर कर ज्यादा खतरनाक बाढ़ का कारण बन सकती हैंड्रेजिंग एक स्थायी समाधान कभी नहीं हो सकता, क्योंकि हिमालयी नदियों द्वारा हर साल लाया जाने वाला मलबा कुछ ही सालों में खाली किए गए स्थलों को भर देगा और जल निकासी की क्षमता फिर से घट जाएगी, यानि बार बार आपको ड्रेजिंग करते रहना पड़ेगा। यह आर्थिक रूप से भी कितना संभव होगा। नदी पर्यावरण का जल जीव भी बड़ा हिस्सा हैं। ड्रेजिंग से उनके आवास तो खत्म ही हो जाएंगे।

इन सभी बातों का ध्यान रखने के लिए पहले हर नदी घाटी, उसके जलागम क्षेत्र और चट्टानों के प्रकार आदि का वैज्ञानिक निरीक्षण किया जाना चाहिए, ताकि यह तय किया जा सके कि कहां कितनी मात्रा में ड्रेजिंग निरापद रूप से बिना नदी के पर्यावरण को हानि पंहुचाए किया जा सकता है।डॉ. नविन जुयाल जैसे हिमालयी नदियों के बारे में वैज्ञानिक समझ रखने वाले विशेषज्ञों की राय तो ड्रेजिंग के विरुद्ध ही है। अत: इस विषय में पुनर्विचार की जरूरत है। हो सकता है कि नदी के जलागम क्षेत्र में मलबा रोकने के लिए किए जाने वाले भू-संरक्षण उपायों की ज्यादा जरूरत हो और वे ज्यादा कारगर हों, इसलिए हालात की यह मांग है कि इस परियोजना पर पुनर्विचार किया जाए और हिमाचल की इन तीन नदियों, सतलुज, ब्यास, और रावी पर पूरा वैज्ञानिक अध्ययन करवाया जाए, जिसमें इन नदियों पर बने बांध और जलाशयों पर ड्रेजिंग से पड़ने वाले प्रभावों का भी आकलन किया जाना चाहिए, ताकि बनाई जा चुकी परिसंपत्तियों को भी नुकसान न पहुंचे।


(लेखक, पर्यावरणविद् और हिमालय नीति अभियान के अध्यक्ष हैं।)


Latest News