इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी
बिहार के भोजपुर में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या

बिहार के भोजपुर में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या

04 Nov 2026

भोजपुर, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बिहार के भोजपुर जिले में दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में मंगलवार की देर रात एक बुजुर्ग महिला और उसके छोटे बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार की अहले सुबह घर से दोनों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के बड़े बेटे और बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है।


मृतकों की पहचान तेंदुनी गांव निवासी विश्वामित्र सिंह की 60 वर्षीय पत्नी रामवती कुंवर और उनके 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के गर्दन, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। घटनास्थल से पुलिस ने एक हथौड़ी भी बरामद की है। आशंका है कि हत्या के दौरान इसका भी इस्तेमाल किया गया होगा।


दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार और जगदीशपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया तथा मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे दिनेश कुमार और उसकी पत्नी शांति देवी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दिनेश के एक हाथ पर चोट का निशान भी मिला है। पुलिस इस चोट के कारणों की जांच कर रही है।


पुलिस हिरासत में लिए गए दिनेश कुमार ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे आठ नकाबपोश अपराधी घर में घुस आए थे। उस समय उसकी मां रामवती कुंवर और छोटा भाई सुनील कुमार कमरे में सो रहे थे। अपराधियों ने दोनों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। दिनेश के अनुसार, मां और भाई को बचाने के प्रयास में उसके हाथ में भी चोट लग गई। हालांकि, पुलिस उसके इस बयान की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घर में वास्तव में बाहरी अपराधी दाखिल हुए थे या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, घटनाक्रम और संभावित आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। संपत्ति विवाद के साथ-साथ हत्या के अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर अनुसंधान किया जा रहा है।


फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दिनेश कुमार और उसकी पत्नी शांति देवी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद तेंदुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग घटना से स्तब्ध हैं।-----------

Latest News