इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू धांडा व्यक्तिगत फाइनल में नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा और सीपीआई ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप, एफआईआर दर्ज मासआर्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 15 ठिकानों पर छापे, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम

पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद के कारण कच्चे तेल में नरमी का रुख, छह महीने के निचले स्तर पर आई कीमत

30 May 2026


नई दिल्ली, 30 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में सीजफायर को और आगे बढ़ाने की बात पर सहमति बन जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत छह सप्ताह के निचले स्तर पर आ गई है। ब्रेंट क्रूड आज 90 डॉलर के स्तर से भी नीचे फिसल कर 89.24 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड आज 86.35 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचा हुआ नजर आया।


इस महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत ज्यादातर समय 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के नीचे ही बनी रही है। ईरान और अमेरिका के बीच समझौता होने की उम्मीद के कारण कच्चे तेल की कीमत में इस महीने अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि दोनों पक्षों के बीच अभी तक कोई भी डील फाइनल नहीं हुई है और अनिश्चितता लगातार बनी हुई है।


पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान ओर से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट चैनल्स के जरिए हो रही बातचीत के आधार पर इस बात की भी उम्मीद की जा रही है कि होर्मुज स्ट्रेट के जरिए मालवहन जल्दी ही सुचारू रूप से शुरू हो सकता है। खाड़ी के देशों से होने वाली कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ही होती है।


पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद से ही होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते होने वाला मालवहन लगभग ठप पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। होर्मुज स्ट्रेट ठप होने से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई अब लंबे और घुमावदार मार्ग से होने की वजह से परिवहन लागत भी बढ़ गई है, जिसकी वजह से पहले से ही ऊंचे भाव पर पहुंचे पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत और भी तेज हो गई है।


बताया जा रहा है कि ईरान और अमेरिका पश्चिम एशिया में फाइनल डील तक पहुंचने के पहले मौजूदा सीजफायर की अवधि को और 60 दिन के लिए बढ़ाने के लिए सहमत हो गए हैं। हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अभी तक कोई आखिरी सहमति नहीं बनी है। अभी सिर्फ दोनों पक्षों के बीच से संदेश का आदान-प्रदान हो रहा है।