इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू धांडा व्यक्तिगत फाइनल में नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा और सीपीआई ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप, एफआईआर दर्ज मासआर्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 15 ठिकानों पर छापे, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम

फिरोजाबादः लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा

28 May 2026



फिरोजाबाद, 28 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। थाना जसराना क्षेत्र अन्तर्गत बृहस्पतिवार को विद्युत पोल पर काम करते समय एक संविदाकर्मी विद्युत लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद बिजली लाइन में करंट आने से हादसा हुआ है। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने बिजलीघर का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शांत किया।


थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला सावंती निवासी रवि जसराना देहात विद्युत घर पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। वह बृहस्पतिवार को गांव नगला मनी के पास खराब विद्युत लाइन को ठीक करने गए थे। विद्युत पोल पर काम करते समय अचानक विद्युत लाइन में करंट आने से रवि को करंट लग गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। घटना से अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। गंभीर रूप से झुलसे रवि को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने जसराना बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।


परिजनों का कहना था कि रवि विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन था और वह शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा था लेकिन विद्युत कर्मियों की लापरवाही के कारण लाइन में करंट आने से रवि की मौत हुई है। उन्होंने लापरवाह कर्मियों और पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझबुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन व ग्रामीण माने। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर आई है।


इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर राजेश पांडे ने बताया कि परिजनों को समझा बुझाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।