इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ड्रैगन का ‘दूसरा मोर्चा’ भारत, पाकिस्तान के सहारे दो मोर्चों की चुनौती, निर्भरता को हथियार बना रहा चीन मणिपुर जहरीली शराब त्रासदी: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, 600 से अधिक बीमार; राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना शोकसभा में अचानक भड़की आग, 21 लोग झुलसे: गैस रिसाव के बाद चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग पोटाश बम से जंगली सुअरों का अवैध शिकार, दो गिरफ्तार खूंटी में दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, एक गंभीर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, 13 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: चीन-मलेशिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर नाटो सतर्क, मार्क रूटे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सुशील अंसल की पुनरीक्षण याचिका खारिज नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपितों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई अन्य राज्यों में पंजीकृत नर्सेज भी राजस्थान में नियुक्ति की हकदार: हाईकोर्ट विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू जीएसटी नेटवर्क ने ई-वे बिल प्रणाली में मेट्रो रेल को परिवहन के पांचवें माध्यम के रूप में जोड़ा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की बहुआयामी भूमिकाः जीतनराम मांझी गोवा फिल्म फेस्टिवल आईएफएफआई -2026: दूसरे दिन वेव्स फिल्म बाजार में आकर्षण का केंद्र बना बिहार पवेलियन पूछताछ, साजिश और रहस्यों का खेल दिखाएगी \'प्यादे\', 11 दिसंबर को होगी रिलीज गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में आग लगने से महिला की मौत, बहू गंभीर; मां को बचाने के लिए तोड़ी कमरे की दीवार छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया छत्तीसगढ़ में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी ब्रिक्स किसी देश के लिए चुनौती नहीं, साझा समृद्धि का मंच है: ओम बिरला 2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा 'देव'

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा 'देव'

20 Nov 2026


मुंबई, 20 नवंबर (इद्रप्रस्थ न्यूज। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरु माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी प्रशंसकों के साथ बांटी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया।


सामंथा ने नवजात का नाम 'देव निदिमोरु' रखा है। साझा की गई तस्वीर में सामंथा और राज अपने बेटे का नन्हा हाथ थामे नजर आ रहे हैं, हालांकि उन्होंने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है।


सामंथा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हमारा प्यारा सा बेटा। देव निदिमोरु। 19 नवंबर, 2026। यह हमारी जिंदगी का अब तक का सबसे खुशनुमा पल है।" अभिनेत्री की इस घोषणा के बाद प्रशंसकों और फिल्मी सितारों की ओर से उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। सामंथा ने अपनी गर्भावस्था के दौरान भी सोशल मीडिया पर कई खास पल शेयर किए थे, जिनमें उनके बेबी शावर की तस्वीरें भी शामिल थीं।


सामंथा और राज निदिमोरु ने पिछले साल 1 दिसंबर को निजी समारोह में शादी की थी। इसी साल जून में अभिनेत्री ने अपनी गर्भावस्था की जानकारी दी थी। शादी की पहली सालगिरह से पहले बेटे के जन्म के साथ दोनों के जीवन में खुशियों का नया अध्याय शुरू हो गया है।

Latest News