इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला

सिरसा: खारे पानी में किसान ने तलाशा ‘सुनहरा’ विकल्प, झींगा पालन से 65 लाख का कारोबार

24 Aug 2026



सिरसा, 24 अगस्त (एजेंसी)। जिले के प्रगतिशील किसान गुरदीप सिंह ने खारे पानी को कमाई का जरिया बनाकर लाखों रुपये का कारोबार खड़ा किया है। 14 लाख रुपये के निवेश से शुरू हुआ यह सफर अब 65 लाख रुपये के वार्षिक कारोबार तक पहुंच गया है। गांव रघुआना के किसान गुरदीप सिंह ने सोमवार को बताया कि खेती को लेकर चुनौतियां कम नहीं थी, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों को समस्या मानकर रुकने के बजाय उनमें संभावना तलाशने की कोशिश की। इसी तलाश ने उन्हें खेत से तालाब तक और फसल से झींगा पालन तक पहुंचाया।


आज गुरदीप सिंह की पहचान एक ऐसे प्रगतिशील किसान के रूप में बन रही है, जिन्होंने खारे पानी वाली जमीन में व्हाइट श्रिंप पालन को सफल व्यवसाय में बदल दिया। गुरदीप सिंह ने बताया कि पारंपरिक खेती में खारे पानी और सिंचाई की समस्याओं के कारण उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होंने कृषि से जुड़े सेमिनारों, विशेषज्ञों और ऑनलाइन माध्यमों से झींगा पालन के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। खारी जमीन में झींगा पालन की सफल कहानियों ने उन्हें इस दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने मत्स्य विभाग से संपर्क किया और तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त किया। वर्ष 2019 में उन्होंने झींगा पालन की शुरुआत की। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत करीब 14 लाख रुपये की परियोजना लागत से एक हेक्टेयर क्षेत्र में दो तालाब तैयार किए गए। परियोजना के लिए उन्हें करीब 3.93 लाख रुपये की सब्सिडी मिली। बाद में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत दो और तालाब बनाए गए।


झींगा पालन का लाभ केवल गुरदीप सिंह तक सीमित नहीं रहा। इस व्यवसाय से 10 लोगों को प्रत्यक्ष और 15 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। साथ ही क्षेत्र के अन्य किसान भी झींगा पालन की संभावनाओं को समझने लगे हैं। गुरदीप सिंह का कहना है कि शुरुआत में बीमारी और बाजार भाव में उतार-चढ़ाव जैसी चुनौतियां सामने आईं। उन्होंने जैव सुरक्षा उपायों, पानी के बेहतर प्रबंधन, प्रोबायोटिक्स के इस्तेमाल और अलग-अलग बिक्री चैनल विकसित करके इन समस्याओं का सामना किया।


जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र ने कहा कि सिरसा जैसे क्षेत्रों में जहां कुछ स्थानों पर खारे पानी के कारण पारंपरिक खेती प्रभावित होती है, वहां वैज्ञानिक तरीके से झींगा पालन किसानों के लिए आय का बेहतर वैकल्पिक साधन बन सकता है। गुरदीप सिंह का उदाहरण यह दिखाता है कि सरकारी सहयोग के साथ आधुनिक तकनीक और सही प्रबंधन अपनाकर किसान अपनी आय के नए स्रोत तैयार कर सकते हैं।

Latest News