इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ड्रैगन का ‘दूसरा मोर्चा’ भारत, पाकिस्तान के सहारे दो मोर्चों की चुनौती, निर्भरता को हथियार बना रहा चीन मणिपुर जहरीली शराब त्रासदी: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, 600 से अधिक बीमार; राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना शोकसभा में अचानक भड़की आग, 21 लोग झुलसे: गैस रिसाव के बाद चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग पोटाश बम से जंगली सुअरों का अवैध शिकार, दो गिरफ्तार खूंटी में दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, एक गंभीर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, 13 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: चीन-मलेशिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर नाटो सतर्क, मार्क रूटे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में सुशील अंसल की पुनरीक्षण याचिका खारिज नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपितों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई अन्य राज्यों में पंजीकृत नर्सेज भी राजस्थान में नियुक्ति की हकदार: हाईकोर्ट विमान के केबिन में \'इरुमुडी केट्टू\' ले जाने की अनुमति लगातार तीसरे वर्ष भी रहेगा जारी: नायडू जीएसटी नेटवर्क ने ई-वे बिल प्रणाली में मेट्रो रेल को परिवहन के पांचवें माध्यम के रूप में जोड़ा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की बहुआयामी भूमिकाः जीतनराम मांझी गोवा फिल्म फेस्टिवल आईएफएफआई -2026: दूसरे दिन वेव्स फिल्म बाजार में आकर्षण का केंद्र बना बिहार पवेलियन पूछताछ, साजिश और रहस्यों का खेल दिखाएगी \'प्यादे\', 11 दिसंबर को होगी रिलीज गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहेंगे तो गोपाल कृष्ण धाम मथुरा भी जगमगाएगा दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में आग लगने से महिला की मौत, बहू गंभीर; मां को बचाने के लिए तोड़ी कमरे की दीवार छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया छत्तीसगढ़ में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी ब्रिक्स किसी देश के लिए चुनौती नहीं, साझा समृद्धि का मंच है: ओम बिरला 2037 तक समृद्ध बिहार की कल्पना को जमीन पर उतारना लक्ष्य : सम्राट चौधरी अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
(विश्व बाल दिवस/ 20 नवंबर/ विशेष) सींचना होगा बच्चों के मधुवन को

(विश्व बाल दिवस/ 20 नवंबर/ विशेष) सींचना होगा बच्चों के मधुवन को

19 Nov 2026

  • योगेश कुमार गोयल


बाल दिवस केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के अधिकांश देशों में मनाया जाता है। भारत में बाल दिवस प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है । बच्चों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस हमें बच्चों के अधिकारों की वकालत करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। इस वर्ष यह दिवस ‘मेरा दिन, मेरे अधिकार, मेरा भविष्य’ विषय के साथ मनाया जा रहा है, जो यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर देता है कि सभी बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षा और सुरक्षित वातावरण सहित उनके मौलिक अधिकारों तक पहुंच हो। वैश्विक स्तर पर इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करना, उनकी समस्याओं को हल करना, उनके कल्याण के लिए काम करना तथा अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना है। बाल दिवस दुनियाभर में 190 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है और अनेक देशों में इसे मनाने की तारीखें अलग-अलग हैं। जनवरी से लेकर दिसंबर तक हर माह किसी न किसी देश में बाल दिवस का आयोजन होता है।


संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवंबर 1954 को ‘विश्व बाल दिवस’ मनाए जाने की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य यही था कि इस विशेष दिन के माध्यम से अलग-अलग देशों के बच्चे एक-दूसरे के साथ जुड़ सकें, जिससे उनके बीच आपसी समझ तथा एकता की भावना मजबूत हो सके। सर्वप्रथम बाल दिवस जिनेवा के इंटरनेशनल यूनियन फॉर चाइल्ड वेलफेयर के सहयोग से विश्वभर में अक्टूबर 1953 में मनाया गया । विश्वभर में बाल दिवस मनाए जाने का विचार वीके कृष्ण मेनन का था, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1954 में अपनाया। संयुक्त राष्ट्र ने विश्वभर के तमाम देशों से अपील की कि वे अपनी परम्पराओं, संस्कृति तथा धर्म के अनुसार अपने लिए कोई एक ऐसा दिन सुनिश्चित करें, जो सिर्फ बच्चों को ही समर्पित हो। वैसे तो बाल दिवस मनाए जाने की शुरुआत वर्ष 1925 से ही हो गई थी लेकिन वैश्विक रूप में देखें तो इसे दुनियाभर में मान्यता मिली 1953 में।


दुनियाभर में बाल दिवस के माध्यम से लोगों को बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल मजदूरी इत्यादि बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। माना जाता है कि सबसे पहले बाल दिवस तुर्किये में मनाया गया था। आइए देखते हैं कि दुनियाभर में किन देशों द्वारा कब बाल दिवस मनाया जाता है। जनवरी के पहले शुक्रवार को बहामास , 11 जनवरी को ट्यूनिशिया, जनवरी के दूसरे शनिवार को थाईलैंड, फरवरी के दूसरे रविवार को कुक द्वीप समूह, नाउरू, निउए, टोकेलौ तथा केमन द्वीप समूह, 13 फरवरी को म्यांमार, मार्च के पहले रविवार को न्यूजीलैंड, 17 मार्च को बांग्लादेश, 4 अप्रैल को ताइपे, हांगकांग, 5 अप्रैल को फिलीस्तीन, 12 अप्रैल को बोलिविया तथा हैती, 23 अप्रैल को तुर्किये, 30 अप्रैल को मेक्सिको, 5 मई को दक्षिण कोरिया तथा जापान, मई के दूसरे रविवार को स्पेन तथा यूके, 10 मई को मालदीव, 17 मई को नार्वे, 27 मई को नाईजीरिया, मई के आखरी रविवार को हंगरी, 1 जून को चीन सहित कई देशों में बाल संरक्षण दिवस के रूप में, 1 जुलाई को पाकिस्तान, जुलाई के तीसरे रविवार को क्यूबा, पनामा, वेनेजुएला, 23 जुलाई को इंडोनेशिया, अगस्त के पहले रविवार को उरुग्वे, 16 अगस्त को पैराग्वे, अगस्त के तीसरे रविवार को अर्जेन्टीना तथा पेरू, 9 सितम्बर कोस्टा रीका, 10 सितम्बर को हौण्डुरस, 14 सितम्बर को नेपाल, 20 सितम्बर को आस्ट्रिया तथा जर्मनी, 25 सितम्बर को नीदरलैंड, 1 अक्टूबर को अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला तथा श्रीलंका, अक्टूबर के पहले बुधवार को चिली, अक्टूबर के पहले शुक्रवार को सिंगापुर, 8 अक्टूबर को ईरान, 12 अक्टूबर को ब्राजील, अक्टूबर के चौथे शनिवार को मलेशिया, अक्टूबर के चौथे रविवार को आस्ट्रेलिया, नवंबर के पहले शनिवार को दक्षिण अफ्रीका, 20 नवंबर को अजरबैजान, कनाडा, साइप्रस, मिस्र, इथियोपिया, फिनलैंड, फ्रांस, यूनान, आयरलैंड, इजराइल, केन्या, मैसिडोनिया, नीदरलैंड, फिलीपींस, सर्बिया, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, त्रिनिदाद व टोबेगो, 5 दिसम्बर को सूरीनाम, 23 दिसम्बर को सूडान तथा 25 दिसम्बर कांगो गणराज्य, कैमरून तथा भूमध्यरेखीय गिनी में बाल दिवस का आयोजन किया जाता है।


बहरहाल, विश्व बाल दिवस हमें यह समझने का अवसर प्रदान करता है कि बच्चों का भविष्य उनके आज पर निर्भर करता है, जिसके लिए हमें ही यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, बाल श्रम और शोषण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, बच्चों को उनकी प्रतिभा को निखारने के पर्याप्त अवसर मिलें, उन्हें सुरक्षित, स्वस्थ और पोषित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। भारत में बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कई कानून और योजनाएं लागू हैं, जिनमें बाल श्रम निषेध और विनियमन अधिनियम 1986, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, पॉक्सो एक्ट 2012 प्रमुख रूप से शामिल हैं। मिड-डे मील योजना और आंगनवाड़ी सेवा जैसी योजनाएं भी बच्चों के पोषण और शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।अपनी-अपनी सहूलियत के आधार पर विभिन्न देश भले ही अलग-अलग तारीखों पर बाल दिवस मनाते हैं पर हर जगह बाल दिवस मनाए जाने का मूल उद्देश्य यही है कि इसके जरिये लोगों को बच्चों के अधिकारों तथा सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा सके और बच्चों से जुड़े मुद्दों का समाधान किया जा सके।


(लेखक, स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं।)



Latest News