इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत आग की दो भीषण घटनाओं से दहली मायानगरी ओलावृष्टि रोकने वाली गनों पर हाईकोर्ट की रोक, शिमला के जुब्बल-कोटखाई में अब नहीं चलेगी एंटी-हेल गन घर में लगी आग में झुलसे व जख्मी हुए तृणमूल विधायक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 06 अक्टूबर, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजुल्लागंज का स्थलीय व हवाई सर्वेक्षण किया, नैमिष तक तटबंध बनाने के निर्देश जौनपुर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ एक घंटे हुई बारिश कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को वर्ष 2026 का चिकित्सा का संयुक्त नोबेल पुरस्कार काला सागर में जहाज में लगी आग, दो की मौत, चालक दल के 11 लोगों का रेस्क्यू नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हनी ट्रैप मामले में आरोपित गिरफ्तार, चार लाख की रंगदारी मांगने का आरोप बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में मिला युवक का शव अमेठी : घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अभिनेत्री सुरेखा वाणी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक्स हैंडल के खिलाफ केस ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्य प्रदेश देश में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के दावों का किया खंडन आकाश आनंद की बसपा में तीसरी वापसी, बने राष्ट्रीय संयोजक ब्रिस्बेन-2032 ओलंपिक और पैरालंपिक का प्रतीक चिन्ह होगा ऑस्ट्रेलियाई तोता कॉकटू \'हांगकांग सिक्सेस\' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार वैभव बहुत समझदार खिलाड़ी हैं, उन्हें बस मौके का आनंद लेकर सर्वश्रेष्ठ देना है: अभिषेक शर्मा एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन, छह पदकों के साथ रहा सर्वश्रेष्ठ परिणाम

9 अक्टूबर को बदलेगा शनि का नक्षत्र: पांच राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

04 Oct 2026

जयपुर, 04 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वर्तमान में रेवती नक्षत्र में संचरण कर रहे शनि देव अब जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। पंडित बनवारी लाल शर्मा के अनुसार शनि देव 9 अक्टूबर को शाम 7.28 बजे अपनी ही राशि के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में प्रवेश करेंगे।


खास बात यह है कि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। ऐसे में शनि का अपने ही नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शनि इस नक्षत्र में करीब 83 दिनों तक रहेंगे और वर्ष के अंत तक इसी नक्षत्र से विभिन्न राशियों पर प्रभाव डालेंगे। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस अवधि में पांच राशियों के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव और शुभ परिणाम के योग बन सकते हैं।


वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश नई उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है। पिछले समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां और मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होने के संकेत हैं। आय के साधनों में सुधार से अटके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। परिवार में भी शांति और उत्साह का माहौल बनने की संभावना है।


मिथुन राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी माना जा रहा है। इस अवधि में किए गए प्रयासों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और अचानक धन लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। लंबे समय से अटके व्यावसायिक कार्यों में भी तेजी आने की संभावना है।


कन्या राशि के जातकों के लिए 83 दिनों की यह अवधि सुकून और सकारात्मक परिणाम देने वाली रह सकती है। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे और व्यस्तता के बीच खुशहाल पल आएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।


तुला राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। छोटे-छोटे प्रयास भी आगे चलकर बड़े परिणाम दे सकते हैं। किसी शारीरिक या मानसिक परेशानी से जूझ रहे जातकों को राहत मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।


मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। ऐसे में इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव मकर राशि वालों के लिए विशेष माना जा रहा है। सोचे हुए शुभ कार्य समय पर पूरे होने के योग हैं। लंबे समय से विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कारोबार की योजना बना रहे जातकों की इच्छा पूरी होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।