इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत आग की दो भीषण घटनाओं से दहली मायानगरी ओलावृष्टि रोकने वाली गनों पर हाईकोर्ट की रोक, शिमला के जुब्बल-कोटखाई में अब नहीं चलेगी एंटी-हेल गन घर में लगी आग में झुलसे व जख्मी हुए तृणमूल विधायक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 06 अक्टूबर, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजुल्लागंज का स्थलीय व हवाई सर्वेक्षण किया, नैमिष तक तटबंध बनाने के निर्देश जौनपुर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ एक घंटे हुई बारिश कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को वर्ष 2026 का चिकित्सा का संयुक्त नोबेल पुरस्कार काला सागर में जहाज में लगी आग, दो की मौत, चालक दल के 11 लोगों का रेस्क्यू नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हनी ट्रैप मामले में आरोपित गिरफ्तार, चार लाख की रंगदारी मांगने का आरोप बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में मिला युवक का शव अमेठी : घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अभिनेत्री सुरेखा वाणी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक्स हैंडल के खिलाफ केस ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्य प्रदेश देश में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के दावों का किया खंडन आकाश आनंद की बसपा में तीसरी वापसी, बने राष्ट्रीय संयोजक ब्रिस्बेन-2032 ओलंपिक और पैरालंपिक का प्रतीक चिन्ह होगा ऑस्ट्रेलियाई तोता कॉकटू \'हांगकांग सिक्सेस\' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार वैभव बहुत समझदार खिलाड़ी हैं, उन्हें बस मौके का आनंद लेकर सर्वश्रेष्ठ देना है: अभिषेक शर्मा एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन, छह पदकों के साथ रहा सर्वश्रेष्ठ परिणाम

दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार

05 Oct 2026

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली पुलिस की ईस्टर्न रेंज ने दुबई से चल रहे एक जबरन वसूली और गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला के इशारे पर राजधानी में हुई गोलीबारी की वारदात के सिलसिले में की गई है।


ईस्टर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद डुंबरे ने बताया कि पूरी कार्रवाई पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर बेहद सावधानीपूर्वक की गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति के घर के पास गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था, उसे अगस्त के महीने में फिरौती के लिए धमकी भरा फोन आया था। पीड़ित को डराने और दबाव बनाने के लिए दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला ने इन शूटरों को गोलीबारी करने का कार्य सौंपा था।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन जब्त किए हैं। इनमें 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस और 1 बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल शामिल है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।