इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत आग की दो भीषण घटनाओं से दहली मायानगरी ओलावृष्टि रोकने वाली गनों पर हाईकोर्ट की रोक, शिमला के जुब्बल-कोटखाई में अब नहीं चलेगी एंटी-हेल गन घर में लगी आग में झुलसे व जख्मी हुए तृणमूल विधायक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 06 अक्टूबर, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजुल्लागंज का स्थलीय व हवाई सर्वेक्षण किया, नैमिष तक तटबंध बनाने के निर्देश जौनपुर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ एक घंटे हुई बारिश कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को वर्ष 2026 का चिकित्सा का संयुक्त नोबेल पुरस्कार काला सागर में जहाज में लगी आग, दो की मौत, चालक दल के 11 लोगों का रेस्क्यू नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हनी ट्रैप मामले में आरोपित गिरफ्तार, चार लाख की रंगदारी मांगने का आरोप बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में मिला युवक का शव अमेठी : घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अभिनेत्री सुरेखा वाणी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक्स हैंडल के खिलाफ केस ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्य प्रदेश देश में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के दावों का किया खंडन आकाश आनंद की बसपा में तीसरी वापसी, बने राष्ट्रीय संयोजक ब्रिस्बेन-2032 ओलंपिक और पैरालंपिक का प्रतीक चिन्ह होगा ऑस्ट्रेलियाई तोता कॉकटू \'हांगकांग सिक्सेस\' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार वैभव बहुत समझदार खिलाड़ी हैं, उन्हें बस मौके का आनंद लेकर सर्वश्रेष्ठ देना है: अभिषेक शर्मा एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन, छह पदकों के साथ रहा सर्वश्रेष्ठ परिणाम

आग की दो भीषण घटनाओं से दहली मायानगरी

05 Oct 2026

मुंबई, 05 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए बनाए गए अस्थायी सेट में आग लग गई। दूसरी घटना सायन के प्रतीक्षानगर स्थित आणिक डिपो में हुई, जहां बेस्ट की 12 सीएनजी मिडी बसें जलकर खाक हो गईं। सौभाग्य से इन हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ।


फिल्म सिटी परिसर में प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे, रिलायंस मीडिया वर्क्स के समीप पीसीआर यूनिट के अस्थायी शूटिंग सेट में आग लग गई। लगभग 100 बाय 20 फीट क्षेत्र में बने इस सेट में इलेक्ट्रिक वायरिंग, केबल, एसी यूनिट, दरवाजे, लकड़ी की सामग्री, बांस, प्लास्टिक, साउंड सिस्टम और शूटिंग से जुड़ा अन्य सामान मौजूद था। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मनपा वॉर्ड कंट्रोल और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना के बाद पति पत्नी पत्नी और पंगा सीजन 2 और हसल सीजन 5 की टीमों ने कंफर्म किया कि कोई घायल नहीं हुआ है। इस समय हसल सीजन 5 के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग हो रही थी। मौके पर सभी कलाकार मौजूद थे। आग से पति पत्नी और पंगा सीजन 2 के सेट को नुकसान हुआ है। टीम ने कंफर्म किया है कि आग लगने के समय कोई शूटिंग नहीं हो रही थी।


सायन के आणिक डिपो में खड़ी एक बेस्ट बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 12 सीएनजी मिडी बसों को अपनी चपेट में ले लिया। सभी बसें ठेके पर संचालित थीं। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। दोनों घटनाओं में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।